डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। शनिवार को डोईवाला स्थित सॉन्ग नदी पुल के नीचे अमकोर फ्लेक्सिबल्स पैकेजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हरिद्वार के कर्मचारियों की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नदी और आसपास के क्षेत्र में सफाई कर कचरा एकत्र किया गया। अभियान का उद्देश्य सॉन्ग नदी और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के साथ ही लोगों को नदी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। कंपनी के जीएम राकेश रैना ने कहा कि जलस्रोतों को स्वच्छ बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से नदी और उसके आसपास कूड़ा न फेंकने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए नदी क्षेत्र को साफ रखने का संदेश दिया। इस दौरान हरप्रीत सिंह, अमित रावत, नवीन शर्मा, अजय कुमार, अमित वर्मा, मयंक, मनीषा, अंजली, शुभंकर, सुनैना, कपिल आदि मौजूद रहे।










