हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/नारायणबगड़।
पिंडर घाटी के नारायणबगड़ विकासखंड मुख्यालय में भारी बारिश के कारण खाशा नुकसान हुआ हैं, बारिश के बाद पहाड़ी से आयें मलवें के कारण राजकीय इंटर कालेज नारायणबगड़ के पास ग्वालदम-सिमली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े कई वाहन जहां दब गये हैं वही दुकानों सहित कई आवासीय मकानों में मलवा घुसने से खास नुकसान हुआ हैं।
गुरुवार, शुक्रवार की देर रात नारायणबगड़ क्षेत्र में हुई भारी बारिश के साथ ही बादल फटने के कारण राजकीय इंटर कालेज के भवनों जहां मलवा घुस गया वहीं ग्वालदम-सिमली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े कई वाहन मलवें में दब गये। जिनको कड़ी मशक्कत के बाद बहार निकाला गया। राजमार्ग पर मलवा आने के कारण राजमार्ग करीब 7 घंटों के लिए यातायात के लिए बंद रहा,डीजीबीआर के द्वारा जेसीबी मशीन के जरिए प्रातः करीब 8 बजे यातायात के लिए खोल दिया।बादल फटने के कारण राइका नारायणबगड़ के साथ ही उसके नीचे स्थित कई दुकानों एवं आवासीय मकानों में भी मलवा घुसने के कारण खाशा नुकसान हुआ हैं। बादल फटने के बाद तेज आवाज के साथ मलवा कालेज की ओर आने के चलते इसकी तलहटी में बसे लोगों ने सुरक्षा की दृष्टि से अपने घरों को खाली कर दिया था। बारिश थमने के बाद ही लोग घरों को लौटे,इधर तहसील मुख्यालय थराली एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में भी मूसलाधार बारिश हुई जिससे मोटर सड़कों में मलवा आने के कारण सामान्य यातायात व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ा है, विकास खंड देवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ब्लाक के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश की सूचना हैं, जबकि विकास खंड मुख्यालय देवाल एवं आसपास के गांव में एक भी बूंद बारिश नही होने की सूचना हैं।











