हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
राज्य सरकार के सेवा, सुशासन, समर्पण के तहत जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत विकास खंड मुख्यालय देवाल में आयोजित 3 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन 145 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाईयों का वितरण किया। शिविर का उद्घाटन देवाल के क्षेत्र प्रमुख तेजपाल रावत ने किया।
देवाल ब्लाक सभागार में आयोजित 3 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का मंगलवार को उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि देवाल प्रमुख तेजपाल रावत ने कहा कि दुरस्थ गांवों के ग्रामीणों को स्वस्थ सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाएं जा रहें हैं,इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा जांच कर रोगियों का उपचार किया जा रहा है, जिससे गरीब लोगों को बेहतरीन लाभ मिल रहा हैं। उन्होंने शिविर में भाग लेने वाले लोगों से अन्य लोगों को भी शिविर की जानकारी देने की अपील की।इस मौके पर जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, संदीप बिष्ट,उप जिला चिकित्साधिकारी डॉ. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल के प्रभारी डॉ.रोबिन, खंड विकास अधिकारी जयदीप बेलवाल, एसडीओ समाज कल्याण राजेंद्र सिंह बिमोली आदि मौजूद थे। शिविर के पहले दिन 145 लोगों का स्वास्थ परिक्षण कर उन्हें दवाओं का वितरण किया।इस मौके पर आयुष्मान कार्ड भी बनाएं गए।











