डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़े के तहत छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में विभिन्न औषधीय एवं फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। बुधवार को स्वच्छता पखवाड़े के नौवें दिन छात्र-छात्राओं ने जामुन, नीम, अमरूद आदि के पौधे लगाए। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय परिसर को हरा-भरा रखने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पौधों की नियमित देखभाल करने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़े के नोडल अधिकारी अश्वनी गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, सुदेश सहगल, गिरिजा यादव, अरमान, आरूशा, सबा आदि मौजूद रहे।











