• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जिलाअधिकारी पहुँचे बसुकेदार तहसील के निरीक्षण पर,स्थानीय जनप्रतिनिधियो एंव जनता की सुनी समस्याएं

01/02/23
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
86
SHARES
108
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी

रुद्रप्रयाग- जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने आज बसुकेदार तहसील पहुँच कर तहसील भवन निर्माण के लिए विगत 10 वर्षों से चिन्हित की गई भूमि के लिए क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों की आपसी सहमति न बनने एवं समस्या का समाधान हेतु स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करते हुए समस्याओ का समाधान किया।

आपको बता दे कि तहसील बसुकेदार कार्यालय के निर्माण हेतु 2 स्थानों जिसमें तिलोधार एवं डालसिंगी घसरोड़ा तोक में भूमि चयन की गई है किन्तु क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों की आपसी सहमति न बनने के कारण तहसील कार्यालय बनाए जाने के लिए भूमि का चयन नहीं किया जा सका जिसके मध्यनजर जिलाधिकारी ने आज बसुकेदार तहसील कार्यालय हेतु दोनों स्थानों पर चिन्हित की गई भूमि का क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी द्वारा बसुकेदार तहसील परिसर में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ जन सुनवाई बैठक आयोजित कर क्षेत्र की समस्याओं एवं तहसील भवन बनाए जाने के संबंध में सभी जन प्रतिनिधियों के सुझाव लिए,जिसमें कई जन प्रतिनिधियों का मत तिलोधार में तथा कई जन प्रतिनिधियों द्वारा डालसिंगी घसरोड़ा तोक में तहसील भवन बनाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित जन प्रतिनिधियों को वर्तमान तहसील कार्यालय में ही तहसील कार्यालय भवन बनाने का सुझाव रखा गया जिस पर सभी क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों द्वारा अपनी सहमति दी गई। जिलाधिकारी ने सभी जन प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि वर्तमान में संचालित हो रहे तहसील कार्यालय का नव निर्माण किया जाएगा तथा एलोपैथिक चिकित्सालय भवन को भी तहसील कार्यालय हेतु उपयोग में लाया जाएगा तथा एलोपैथिक चिकित्सालय के लिए अलग से भूमि चयनित की जाएगी।उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय को वर्तमान तहसील परिसर में बनाए जाने हेतु शीघ्र ही शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की समस्या को भी सुना।क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के कई स्थानों में सड़क मार्गों की दशा ठीक न होने के कारण सड़क मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिनका डामरीकरण किया जाना है जिसमें नागजगई-पठालीधार मोटर मार्ग,गुप्तकाशी-जखोली मोटर मार्ग,छेनागाड़ मोटर मार्ग,बधाणीताल-बकसीर,घंघासू-उछोला आदि मोटर मार्गों के डामरीकरण की मांग की गई तथा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित होने एवं झूलती विद्युत लाइनों को दुरस्त करने की मांग की गई।ग्रामीणों द्वारा बसुकेदार क्षेत्र में पानी की समस्या से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

बंगवाल तोक चंद्रापुरी से क्षतिग्रस्त पैदल रास्ते को दुरस्त करने की मांग तथा प्राथमिक विद्यालय बसुकेदार में एक ही शिक्षक होने के कारण एक अन्य शिक्षक को तैनात करने की मांग की गई।व्यापार संघ द्वारा बसुकेदार में स्वीकृत सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की।क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में आधार कार्ड बनाए जाने हेतु शिविर लगाने की मांग की गई।उन्होंने यह भी अवगत कराया गया कि बकसीर में एलोपैथिक चिकित्सालय भवन की स्थिति ठीक नहीं है,छेनागाड़ क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या से भी अवगत कराया गया। क्षेत्रवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि अपनी समस्याओं को लेकर जिला कार्यालय एवं विकास भवन में जाने के लिए वाहन व्यवस्था न होने के कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी होती है जिसके लिए उन्होंने जवाड़ी बायपास से जिला कार्यालय एवं विकास भवन हेतु बस संचालन की मांग की गई। क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र में बंदरों के आतंक से भी निजात दिलाने की मांग की गई।

जिलाधिकरी ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो भी समस्याएं बताई गई हैं उन समस्याओं का संबंधित विभाग द्वारा एक सप्ताह के भीतर स्थलीय निरीक्षण कराते हुए समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।उन्होंने क्षेत्रीय जनता को आश्वस्त किया कि मुख्यालय आने वाले ग्रामीणों के लिए विकास भवन व जिला कार्यालय जाने के लिए एक सप्ताह के भीतर वाहन सेवा शुरू करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एलोपैथिक चिकित्सालय का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधा का जायजा लिया तथा तहसील कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण कर किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी परमानंद राम,तहसीलदार राम किशोर ध्यानी,अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई कमल सिंह सजवाण,प्रधान ग्राम पंचायत डालसिंगी आशा देवी,तिनसोली मीना देवी,भुनालगांव कैलाश वैरवाण,डुंगर महिपाल सिंह,फेगू सजनी बिष्ट,बष्टी नरेंद्र सिंह,मोहन सिंह भंडारी,हरेंद्र सिंह,रणजीत सिंह भंडारी आदि सहित संबंधित अधिकारी,जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Share34SendTweet22
Previous Post

थराली : प्रधान संगठन ने तालाबंदी कर सरकार के सम्मुख मनरेगा में आ रही परेशानियों को दूर करने की मांग की

Next Post

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका बामपंथियों का पुतला

Related Posts

उत्तराखंड

बिगड़ रहा है प्राकृतिक सन्तुलन, बढ़ रही हैं चुनौतियां

October 11, 2026
11
उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार को राज्य पक्षी मोनाल से मोह नहीं

October 11, 2026
17
उत्तराखंड

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री

October 11, 2026
6
उत्तराखंड

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

October 11, 2026
6
उत्तराखंड

शरादीय नवरात्रि के पहले दिन पिंडर घाटी के देवी मंदिरों में देवी भक्तों का तांता लगा रहा

October 11, 2026
9
उत्तराखंड

चंपावत के राहुल नरियाल ने अपने नवाचार तकनीकी और मेहनत से बनाया

October 10, 2026
18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67751 shares
    Share 27100 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37460 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37383 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

बिगड़ रहा है प्राकृतिक सन्तुलन, बढ़ रही हैं चुनौतियां

October 11, 2026

उत्तराखंड सरकार को राज्य पक्षी मोनाल से मोह नहीं

October 11, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.