• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजना की समीक्षा

10/08/21
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
105
SHARES
131
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

फोटो. विकास भवन सभागार पौड़ी में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए जिलाधिकारी पौड़ी।

वाईट. जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ जोगदण्डे ।
कमल बिष्ट।
पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार, पौड़ी में जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित के अन्तर्गत कम प्रगति करने वाले विभागों को कार्यों में प्रगति लाते हुए अवमुक्त की गई धनराशि को शीघ्र व्यय करने के निर्देश दिये। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के प्रकरणों एवं सीएम हेल्पलाइन व सीएम डेशबोर्ड में लम्बित शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण करने को कहा।

उन्होंने सभी विभागों को महत्वपूर्ण बड़ी परियोजनाओं की सूची पूर्ण विवरण सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कम प्रगति वाले लोक निर्माण विभाग, एलोपैथिक चिकित्सा, प्राथमिक शिक्षा, उद्यान, वन, कृषि, पर्यटन, राजकीय सिंचाई, पेयजल निगम, ग्राम्य विकास, पंचायती राज का स्पष्टीकरण तलब करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी डॉ.जोगदण्डे ने क्रमवार विभागों की समीक्षा करते हुए जिला सेक्टर के अन्तर्गत लोनिवि पूल्ड आवास द्वारा 190 लाख अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 16.12 लाख ही व्यय करने पर संबंधित से जानकारी ली। इस पर संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि पौड़ी में टाइप 3 व 4 का काम चल रहा है, जो सितम्बर तक पूर्ण हो जायेगा। जिलाधिकारी ने कम खर्च करने वाले विभाग यथा राजकीय सिंचाई द्वारा अवमुक्त 475 लाख के सापेक्ष 30 लाख व्यय, वैकल्पिक ऊर्जा द्वारा 60 लाख के सापेक्ष 06 लाख व्यय, कृषि विभाग द्वारा 270 लाख के सापेक्ष 29.11 लाख व्यय, पशुपालन विभाग द्वारा 240 लाख के सापेक्ष 66.49 लाख व्यय, उद्यान विभाग द्वारा अवमुक्त 475 लाख के सापेक्ष 129.23 लाख व्यय किये जाने पर नाराजगी जताते हुए कार्यों में प्रगति लाते हुए अवमुक्त की गई धनराशि को खर्च करने के निर्देश दिये।

वहीं वन विभाग, रेशम विभाग, पर्यटन विभाग द्वारा अवमुक्त की गई धनराशि के सापेक्ष कोई व्यय नहीं किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य पूर्ण करने के साथ ही धनराशि खर्च करने के कड़े निर्देश दिये। साथ ही किये जा रहे कार्यों की सूची विवरण सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राज्य सेक्टर के अन्तर्गत कम प्रगति वाले विभाग पेयजल निगम, प्राथमिक शिक्षा, उद्यान, पंचायती राज व खेलकूद विभाग, ग्राम्य विकास को लम्बित कार्यों में प्रगति लाते हुए अवमुक्त धनराशि को शीघ्र खर्च करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि ग्राम्य विकास के तहत किये जा रहे कार्यों की विधान सभावार रिव्यू करा लें तथा विधायक निधि में विधानसभावार रिपोर्ट लेना सुनिश्चित करें। वन विभाग से योजनावार/डिविजन वार विवरण ले लें।

मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत जनपद में कुल 79 हजार 410 कृषक हैं, जिसमें से 69 हजार 907 कृषक पोर्टल पर पंजीकृत हैं। उन्होंने योजना के अन्तर्गत 2020-21 एवं 2021-22 की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट से भी अवगत कराया। बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में माह जुलाई, 2021 तक जिला योजना के अन्तर्गत अनुमोदित परिव्यय 8385.00 लाख के सापेक्ष जिलाधिकारी के निर्वतन में धनराशि 6000.00 लाख प्राप्त हुआ, जिसमें से विभागों को 5566.72 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई, जिसके सापेक्ष 2503.68 लाख व्यय हो चुका है। वहीं राज्य सेक्टर में अनुमोदित परिव्यय 27438.14 लाख के सापेक्ष धनराशि 12403.47 लाख अवमुक्त हुई, जिसमें से 4983.73 लाख व्यय, केन्द्र पोषित में अनुमोदित परिव्यय 39609.26 धनराशि के सापेक्ष 13510.02 लाख अवमुक्त हुआ जबकि 9645.36 लाख व्यय तथा बाह्य सहायतित योजना में अनुमोदित परिव्यय 1246.43 लाख के सापेक्ष धनराशि रूपये 473.08 अवमुक्त तथा धनराशि रूपये 324.84 का व्यय हुआ। इस मौके पर बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. एसके बरनवाल, डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, पीडी डीआरडीए संजीव कुमार राय, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजय शर्मा, सीएमओ डॉ मनोज शर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ नरेन्द्र कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी डी एस राणा, डीपीआरओ एमएम खान, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा, महाप्रबन्धक उद्योग केन्द्र कोटद्वार मृत्युजंय सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, बाल विकास अधिकारी जितेन्द्र कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि निख प्रत्युष कुमार, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान एसके राय, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई राजीव रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share42SendTweet26
Previous Post

गोल्डन कार्ड के बिना कैसे उपचार कराएंगे ग्रामीण?

Next Post

क्षतिग्रत सड़कों, बिजली लाइनों को बहाल करने के निर्देश

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड की हुकुमत से रुक पाएगा उत्तराखंड का पलायन?

October 26, 2026
8
उत्तराखंड

यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने कालीगंगा प्रथम, कालीगंगा द्वितीय एवं मद्महेश्वर लघु जल विद्युत परियोजनाओं का किया निरीक्षण

October 26, 2026
84
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ शहर के भीतर व्याप्त तमाम समस्याओं के समाधान के लिए एक नागरिक समूह ” सरल बात” का गठन

October 26, 2026
30
उत्तराखंड

पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोहाजंग एवं मुंदोली में एक रैली निकाल कर गोष्ठी का आयोजन

October 26, 2026
28
उत्तराखंड

चांई गांव में स्थित माता वेदवती की तपस्थली प्राचीन सीता माता मंदिर के पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ सोमवार को

October 26, 2026
7
उत्तराखंड

30 अक्टूबर को डोईवाला में निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा

October 26, 2026
31

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67759 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37461 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37386 shares
    Share 14954 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड की हुकुमत से रुक पाएगा उत्तराखंड का पलायन?

October 26, 2026

यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने कालीगंगा प्रथम, कालीगंगा द्वितीय एवं मद्महेश्वर लघु जल विद्युत परियोजनाओं का किया निरीक्षण

October 26, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.