डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। डोईवाला चीनी मिल में पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं। सत्र शुरू करने से पहले मिल में बॉयलर पूजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अधिशासी निदेशक अजयवीर सिंह ने हवन की अग्नि से बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित की। मिल के अधिशासी निदेशक अजयवीर सिंह और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना संपन्न हुई। मिल प्रशासन के अनुसार, आगामी पेराई सत्र के संचालन के लिए अधिकांश आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिशासी निदेशक ने बताया कि पेराई सत्र शुरू करने की तिथि निर्धारित कर जल्द घोषित की जाएगी। इस अवसर पर डीपी शर्मा, सुनील चंद, आशुतोष अग्निहोत्री, अरविंद कुमार शर्मा, एचएस पांडेय, असित प्रतिहार, जसबीर सिंह, शिवानी वर्मा, सुषमा आर्य, शुभम गिल, वेंकट झा, अवधेश कुमार, विजय प्रसाद, अंकित सिंह, देवेंद्र चमोला, नरेंद्र कुमार, दीपक विश्वकर्मा, सतविंदर संधू, मनोज कुमार, आदि उपस्थित रहे।














