डोईवाला। लच्छीवाला वन बीट के अंतर्गत लच्छीवाला प्राइमरी स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने विद्यालय के बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करना भी जरूरी है। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया और बच्चों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से अनुभाग अधिकारी पूरण सिंह रावत भी मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और वन विभाग के प्रतिनिधि अनुभाग अधिकारी पूरण सिंह रावत को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और विद्यालय स्टाफ ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।











