डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज, डोईवाला में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। गुरूवार को टीएचडीसी द्वारा 17 अगस्त से 16 नवम्बर तक चलने वाले विजिलेंस अवेयरनेस वीक के तहत ‘सत्य निष्ठा से समृद्धि’ के तहत छात्र छात्राओ ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर अपने विचारो को डाईंग सीट पर उतारा। वही विचारो के माध्यम से एक ईमानदार भारत के निर्माण पर अपनी लेखनी चलाई। प्रभारी प्रधानाचार्य आलोक जोशी ने कहा विद्यालय अपने छात्र छात्राओ के समग्र विकास का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहा है, जिसमे पढ़ाई के साथ रचनात्मक क्रियाकलापो से उन्हे जोडा जाता है। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने बताया की प्रतियोगिता मे स्थान बनाने वालो को टीएचडीसी पुरस्कृत करेगा। इस मौके पर रत्नेश द्विवेदी, ओमप्रकाश काला, अवधेश सेमवाल, तेजवीर सिंह, भुवनेश वर्मा, आफरीन अंसारी आदि थे।














