हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली,/ग्वालदम।
गढ़वाल व कुमाऊं की मध्यस्थली एवं पर्यटन नगरी ग्वालदम में कूड़ा निस्तारण करने के लिए थराली के उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें दुकानदारों को अजैविक कूड़े को सड़कों में फैंकने पर चालानी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
तहसील कार्यालय थराली के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत,वन विभाग,नगर पंचायत थराली व एसएसबी ग्वालदम की एक संयुक्त बैठक उपजिलाधिकारी थराली की अध्यक्षता में आयोजित हुई,जिस में मध्य पिंडर रेंज के वन दरोगा खिमानंद खंडूरी ने बताया कि वर्तमान में ग्वालदम ग्राम पंचायत के द्वारा बाजार क्षेत्र कूड़ा ग्वालदम-नंदकेसरी मोटर सड़क पर वन विभाग की भूमि में डाला जा रहा है जिससे काफी पेड़ पौधों को नुकसान पहुंच रहा है।
इसके अलावा इसके नीचे पेयजल स्रोतों भी प्रदूषित हो रहें हैं,बैठक में मौजूद ग्वालदम की ग्राम प्रधान हेमलता गड़िया ने कहा कि क्षेत्र में कूड़ा डंपिंग जोन नही होने के कारण मजबूरन बाजार क्षेत्र के कूड़े को ग्वालदम-नंदकेसरी मोटर सड़क के के किमी एक में मजबूरन डाला जा रहा हैं, उन्होंने ग्वालदम में डंपिंग जोन के निर्माण की मांग उठाई। इस मौके पर उन्होंने ग्वालदम क्षेत्र में आवारा मवेशियों का मामला भी उठाया । इस मौके पर
उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत ने कहा कि बाजार क्षेत्र के जैविक कूड़े का व्यापारियों को स्वयंम निस्तारित करना होगा जबकि अजैविक कूड़ा जैसे पॉलिथीन बेंग, थैलियों एवं अन्य प्लास्टिक निर्मित सामानों को व्यापारी अपनी दुकानो में ही जमा कर के रखेंगे और सप्ताह में कम से कम तीन दिन ब्लाक कार्यालय थराली से कूड़ा वाहन ग्वालदम पहुंचेगा और अजैविक कूड़े को एकत्रित कर नगर पंचायत थराली को सौंपेगा जहां पर उसे रिसाइकिलिंग किया जाएगा, उन्होंने कहा कि जों भी दुकानदार अजैविक कूड़े को खुलें में फैकेगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने ग्राम प्रधान से व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजन कर व्यापारियों एवं ग्रामीण जो कूड़ा का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए उचित कदम उठाने के लिए जागरूक करने की अपील करते हुए कहा कि इसके लिए वें हर संभव सहयोग करेंगे।इस मौके पर बैठक में मौजूद एसएसबी ग्वालदम के सब इंस्पेक्टर रणजीत सिंह बिष्ट ने बताया कि एसएसबी ग्वालदम में जैविक एवं अजैविक कूड़े को कैम्पस में गड्डे खोद कर दबाया जाता हैं, किंतु अजैविक कूड़ा गड्ढों में सड़ नही पाने के कारण नसमस्या उत्पन्न हो रही है,इस पर एसडीएम ने कहा कि एसएसबी से भी अजैविक कूड़े को थराली से जाने वाले कूड़ा वाहन लाएगा, इसके अलावा बाजार एवं एसएसबी के कांच की बोतलों को नगर पंचायत थराली लाएगा। जिसे रिसाइकिलिंग किया जाएगा,बैठक में एसडीएम ने ग्वालदम में आवारा के संबंध में एसडीएम ने कहा कि नंदी पशु योजना के तहत स्थानीय ग्रामीणों को गो सदन बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा सकता हैं इससे बेरोजगार भी प्रेरित किया जा सकता हैं, भूमि के संबंध में कहा कि पूर्व में आसपास के ग्रामीणों को आवंटित खरक खातों में गौशाला निर्मित कर उसमें आवारा पशुओं को रखा जा सकता हैं। इस मौके पर नगर पंचायत थराली के अधिशासी अधिकारी अकबीर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी गंगा सिंह गुसाईं, नारायणबगड़ के एसडीओ संख्यिकी कर्ण सिंह बिष्ट आदि ने भी सुझाव रखें।










