डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मिस्सरवाला कलां में सोमवार को छात्र-छात्राओं को फल एवं मिष्ठान वितरित किए गए। विद्यालय प्रधानाचार्य आदेश धीमान, शिक्षिका सुनीता रावत, पंडित रमेश डंडरियाल, हेमा डंडरियाल और चंदन जायसवाल ने निस्वार्थ भाव से सेवा करते हुए बच्चों को फल व मिष्ठान वितरित किए। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। सेवाभावियों ने कहा की बच्चों के साथ खुशियां बांटना और उन्हें प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास बच्चों में अपनापन और सकारात्मक भाव पैदा करते हैं।











