
कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में सीजे पब्लिक स्कूल गोविन्दनगर में संस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमान चालिसा पाठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत कक्षा पांच तक के बच्चों ने भाग लिया जिसमे कामिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्कूल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेणू माहेश्वरी व परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेणू माहेश्वरी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चो के अन्दर धार्मिक भावना जागृत होती है। परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि परिषद का उद्देश्य बच्चो के अन्दर प्रतिस्पर्धात्मक भावना तथा संस्कार पैदा करना है।
इस अवसर पर राजदीप माहेश्वरी, तोताराम पांथरी, मीनाक्षी शर्मा, सचिव प्रदीप अग्रवाल, विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुम सुंडली ने विचार व्यक्त किए।
इसकी संयोजक भारत विकास परिषद कोटद्वार की संस्कार प्रमुख निधि गुप्ता थी। कार्यक्रम का संचालन संयोजक निधि गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता में दस बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें कामिनी प्रथम, सूरज द्वितीय एवं अंशिका ने तृतीय स्थान पर रही।परिषद द्वारा सभी बच्चों को ड्रॉइंग बुक, स्केच पेन , फ्रूट ज्यूस एवं बिस्कुट के पैकेट भेंट कर पुरूस्कृत किया गया। प्रतियोगिता की निर्णायक बीना मित्तल व शीला कुकरेती थी।
इस अवसर पर प्रांतीय महिला संयोजिका मीनाक्षी शर्मा, जिला समन्वयक राजदीप महेश्वरी, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल, महिला संयोजिका बीना मित्तल, संयोजक निधि गुप्ता, तोता राम पांथरी, सुनीता अग्रवाल, सुनीता ऐरन, वीणा कुकरेती, शीला कुकरेती, राजकमल महेश्वरी, गोपाल बंसल, सुनील गुप्ता, प्रणव, विद्यालय की प्रधानाचार्य कुसुम सुंडली व विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं स्टाफ व सदस्य मौजूद रहे।











