डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग करने तथा गंदगी फैलाते पाए जाने पर नगर पालिका की टीम ने दुकानदारों से अर्थदंड वसूला। मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि बुधवार को पालिका की टीम ने भानियावाला क्षेत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गंदगी फैलाने एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने पर कुल 11 दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई और उनसे 26 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया। इसके अलावा भानियावाला क्षेत्र स्थित हिमालय चौक के आसपास संचालित एक मीट की दुकान में गंदगी पाए जाने पर संबंधित दुकानदार से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। रावत ने बताया कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से स्वच्छता नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की। टीम में अंकित, प्रवीण, तपस, सौरभ, मोहित सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।











