हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
हिम ज्योति आश्रय समिति के प्रबंधन व अध्यक्ष भानु कुनियाल विकासखंड देवाल में एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलंबन, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर लोगों को जागरूक करना रहा।
देवाल में आयोजित सेमिनार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयासों, आत्मनिर्भरता और समाज सेवा की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।हिम ज्योति आश्रय समिति के संस्थापक भानु कुनियाल ने कहा कि समिति का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा, संरक्षण एवं विकास के कार्यों को आगे बढ़ाना है और आने वाले समय में चमोली जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस मौके पर समिति के सचिव पुष्कर सिंह, कोषाध्यक्ष हीराबल्लभ कुनियाल,बीना देवी,रेखा कुनियाल सहित कई अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।











