• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

सुविधा से महरूम है कौसानी का लक्ष्मी आश्रम ऐतिहासिक रहा है सफर

11/06/26
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
3
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला

उत्तराखंड का छोटा सा शहर कौसानी, अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, और साथ ही यह एक ऐतिहासिक स्थल का भी घर है जिसका महात्मा गांधी, ‘राष्ट्रपिता’ से गहरा संबंध है। जनपद के लक्ष्मी आश्रम ने दशकों से महिला शिक्षा, स्वावलंबन और गांधीवादी मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. साल 1946 में स्थापित यह आश्रम ग्रामीण बालिकाओं और महिलाओं को शिक्षा, कौशल विकास तथा आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण प्रदान करता है. आश्रम की स्थापना गांधीवादी कार्यकर्ता सरला बहन ने की थी. यहां पर्यावरण संरक्षण, ग्राम विकास और महिला अधिकारों पर भी निरंतर कार्य किया जाता है. हिमालय की सुंदर वादियों के बीच स्थित यह आश्रम आज भी सामाजिक परिवर्तन और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायी केंद्र बना हुआ है. इसी के इतर आज भी ये आश्रम मूलभूत सुविधाओं से महरूम है और सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पाया है.गौर हो कि महात्मा गांधी की शिष्या सरला बहन (कैथरीन मैरी हाईलामन) की ओर से 5 दिसंबर 1946 को स्थापित यह आश्रम अपने स्थापना काल के लगभग 80 वर्ष बाद भी पक्की सड़क की प्रतीक्षा कर रहा है. मुख्य सड़क से आश्रम की दूरी महज डेढ़ किलोमीटर है,आश्रम में वर्तमान में 50 से अधिक बालिकाएं आवासीय शिक्षा के साथ स्वावलंबन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं.कौसानी बाजार से आश्रम तक पहुंचने के लिए डेढ़ किलोमीटर की खड़ी और पथरीली चढ़ाई पार करनी पड़ती है. मार्ग पक्का न होने के कारण बरसात के दिनों में यह रास्ता कीचड़ और मलबे से भर जाता है.आश्रम तक राशन, दवाइयां, निर्माण सामग्री और खादी उत्पाद आज भी मजदूरों अथवा आश्रम की कार्यकर्तियों को सिर पर ढोकर पहुंचाने पड़ते हैं. किसी छात्रा या शिक्षक के बीमार होने पर स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. वाहन पहुंचने की सुविधा न होने के कारण मरीजों को स्ट्रेचर या डोली के सहारे डेढ़ किलोमीटर नीचे सड़क तक लाना पड़ता है. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मरीजों को करीब 30 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल ले जाना पड़ता है, जिसमें यह दुर्गम पैदल मार्ग सबसे बड़ी बाधा साबित होता है. आश्रम के कई आजीवन कार्यकर्ता अब 90 वर्ष से अधिक आयु के हो चुके हैं.प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री सम्मानित राधा बहन भट्ट 95 वर्ष की उम्र में भी आश्रम में रह रही हैं. उनके नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भी उन्हें नीचे सड़क तक लाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. आश्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि सड़क सुविधा के अभाव और समय पर समुचित चिकित्सा न मिल पाने के कारण पिछले दो महीनों में हॉपकिंस और कांति बहन भट्ट का निधन भी हो चुका है. एक ओर राज्य सरकारें मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क पहुंचाने के दावे कर रही हैं, वहीं आज तक इस आश्रम तक रोड नहीं पहुंच पाई है.पद्मश्री राधा बहन भट्ट, लक्ष्मी आश्रम कौसानी ने बताया कि साल 1951 से इस आश्रम में प्रवास कर रही हूं. स्त्री शिक्षा, पर्यावरण और स्वावलंबन के लिए किए गए कार्यों के लिए सरकारों ने पद्म पुरस्कार देकर सम्मान तो बढ़ाया लेकिन हमारी बुनियादी जरूरत को हमेशा नजरअंदाज किया. हमारे प्रयासों से वर्षों पूर्व प्रशासन ने इस सड़क मार्ग का बकायदा सर्वे भी कराया था. वह फाइल आज किस दफ्तर में धूल खा रही है इसका कुछ भी अता-पता नहीं है. इस चुनावी वर्ष में उम्मीद है कि सरकार हमारी इस मांग को पूरा करेगी. कौसानी का अनामय वैदिक आश्रम आज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि पूर्व और पश्चिम की आध्यात्मिक एकता का सशक्त प्रतीक बन चुका है. विदेशी मूल के संत द्वारा स्थापित यह आश्रम भारतीय सनातन परंपरा को जीवंत बनाए हुए है और आने वाली पीढ़ी को संस्कार, ज्ञान और साधना से जोड़ रहा है. लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं.

Share1SendTweet1
Previous Post

घटतोली के आरोपी गैस वितरण कर रहे ठेकेदार का ठेका निरस्त, सिक्योरिटी मनी जब्त

Related Posts

उत्तराखंड

घटतोली के आरोपी गैस वितरण कर रहे ठेकेदार का ठेका निरस्त, सिक्योरिटी मनी जब्त

June 11, 2026
6
उत्तराखंड

हाट कल्याणी – सवाड़ मोटर मार्ग पर हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत

June 11, 2026
357
उत्तराखंड

श्री बालाजी मंदिर के 23वें वार्षिकोत्सव धार्मिक अनुष्ठानों एवं श्री बालाजी भव्य रथ यात्रा का आयोजन

June 11, 2026
5
उत्तराखंड

विकासखंड दशोली, नन्दानगर व जोशीमठ में चला ‘खेत बचाओ अभियान’

June 10, 2026
41
उत्तराखंड

आदि कैलाश ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व

June 10, 2026
6
उत्तराखंड

उत्तराखंड विद्युत विनियामक आयोग ने किया गलोगी लघु जलविद्युत परियोजना का निरीक्षण, आरएमयू कार्यों पर व्यक्त किया संतोष

June 10, 2026
15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67696 shares
    Share 27078 Tweet 16924
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45781 shares
    Share 18312 Tweet 11445
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38058 shares
    Share 15223 Tweet 9515
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37447 shares
    Share 14979 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37332 shares
    Share 14933 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

सुविधा से महरूम है कौसानी का लक्ष्मी आश्रम ऐतिहासिक रहा है सफर

June 11, 2026

घटतोली के आरोपी गैस वितरण कर रहे ठेकेदार का ठेका निरस्त, सिक्योरिटी मनी जब्त

June 11, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.