• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

कैसे चलेंगे उत्तराखंड के स्कूल?

05/08/25
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
26
SHARES
32
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला
किसी भी समाज और राष्ट्र का भविष्य उसके बच्चों पर निर्भर करता है और बच्चों का भविष्य उनकी स्कूली शिक्षा पर टिका होता है। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में निर्वाचन नियमावली की तैयारी एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ हो गया है। इस कार्य में करीब दस हजार से अधिक शिक्षकों को ड्यूटी के लिए चुना गया है।इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगाने से स्कूल शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर सकती है। पहले ही राज्य में कक्षा एक से 12वीं तक में शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक के 12318 पद रिक्त चल रहे हैं।शिक्षकों का मानना है कि चुनावी प्रक्रिया जितनी आवश्यक है, उतनी ही आवश्यक प्राथमिक शिक्षा भी है। यदि शिक्षक लगातार प्रशासनिक और निर्वाचन ड्यूटी में लगे रहेंगे तो कक्षा में बच्चों को शिक्षा देने वाला ही कोई नहीं रहेगा।ऐसे में समय रहते राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को संतुलित और व्यावहारिक नीति अपनानी होगी, जिससे लोकतंत्र और शिक्षा दोनों के हित सुरक्षित रह सकें। निर्वाचन आयोग की ओर से बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ), निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी (एईआरओ) और सुपरवाइजरों के रूप में शिक्षकों की तैनाती ने स्कूलों में पढ़ाई को संकट में डाल दिया है।शिक्षक अब डेढ़ साल से भी अधिक समय के लिए विद्यालयों से ज्यादा समय बाहर रहेंगे, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। राज्य की शिक्षा व्यवस्था पहले से ही रिक्त पदों के चलते जूझ रही है। बेसिक शिक्षकों के 2109 पद रिक्त हैं, हेडमास्टर के 496 पद खाली हैं।उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक के 733 पद रिक्त हैं। इंटर कालेजों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 3055 पद, प्रवक्ता के 4745 पद एवं प्रधानाचार्य के 1180 पद खाली हैं। 2501 प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जिन्हें मात्र एक शिक्षक है।ऐसे में दस हजार से अधिक शिक्षकों को बीएलओ जैसे कार्यों में लगा देना, शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के भविष्य दोनों के लिए ठीक नहीं है। उधर, माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने कहा कि यह प्रशासनिक स्तर की प्रक्रिया है और आवश्यक भी है। शिक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा।राजकीय शिक्षक संघ के प्रांत महामंत्री ने कहा कि पूर्व घोषित शासनादेश की अनदेखी है। उसमें शिक्षकों को केवल मतदान, मतगणना और जनगणना कार्य के अलावा अन्य गतिविधियों में शामिल नहीं करने का निर्णय हुआ था। भविष्य के लिए तैयार स्कूलों’ की यह पहल केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक व्यापक सोच और दीर्घकालीन रणनीति है। अब सवाल केवल स्कूलों को सजाने-संवारने का नहीं, बल्कि उनमें सीखने का वातावरण विकसित करने का है।सरकार, उद्योग और समाज — जब ये तीनों मिलकर एक बच्चे के भविष्य के लिए काम करते हैं, तब बदलाव की शुरुआत होती है। अब यह उत्तराखंड की जिम्मेदारी है कि वह इस कार्य को सिर्फ कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर उतरे, बच्चों की आंखों में सपनों के साथ। यह हमें एक लाख टके के सवाल पर लाता है हम इसे कैसे हासिल करें?। विगत वर्ष चुनाव से पूर्व शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसको देखते हुए हाई कोर्ट ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को आकस्मिक सेवाओं, चुनाव आदि को छोड़कर अन्य किसी कार्यो में ड्यूटी न लगाए जाने के आदेश दिए। *लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।*

Share10SendTweet7
Previous Post

बादल फटने से उत्तरकाशी के धराली में तबाही

Next Post

धराली में युद्धस्तर पर चल रहे राहत और बचाव कार्य

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड की हुकुमत से रुक पाएगा उत्तराखंड का पलायन?

October 26, 2026
5
उत्तराखंड

यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने कालीगंगा प्रथम, कालीगंगा द्वितीय एवं मद्महेश्वर लघु जल विद्युत परियोजनाओं का किया निरीक्षण

October 26, 2026
77
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ शहर के भीतर व्याप्त तमाम समस्याओं के समाधान के लिए एक नागरिक समूह ” सरल बात” का गठन

October 26, 2026
26
उत्तराखंड

पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोहाजंग एवं मुंदोली में एक रैली निकाल कर गोष्ठी का आयोजन

October 26, 2026
19
उत्तराखंड

चांई गांव में स्थित माता वेदवती की तपस्थली प्राचीन सीता माता मंदिर के पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ सोमवार को

October 26, 2026
6
उत्तराखंड

30 अक्टूबर को डोईवाला में निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा

October 26, 2026
28

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67758 shares
    Share 27103 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37461 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37385 shares
    Share 14954 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड की हुकुमत से रुक पाएगा उत्तराखंड का पलायन?

October 26, 2026

यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने कालीगंगा प्रथम, कालीगंगा द्वितीय एवं मद्महेश्वर लघु जल विद्युत परियोजनाओं का किया निरीक्षण

October 26, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.