• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

आचार संहिता की अनदेखी कर चहेती निजी संस्था को टेंडर देने का खेल!

पहले से ही कुख्यात खनन विभाग का एक और कारनामा

28/02/22
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
165
SHARES
206
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4


40 करोड़ के टेंडर को चहेती संस्था को देने के लिए आचार संहिता के दौरान साईलेंट गर्वेमेंट पिरियड में ही किया जा रहा है टेंडर क्लोज
देहरादून। राज्य में आम चुनावों के चलते आगामी 12 मार्च तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। अत्यधिक हैरानी की बात है कि इसी दौरान राज्य की आर्थिकी में योगदान के लिहाज से सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले खनन विभाग के अधिकारीगण बड़ी तेजी से खनन विभाग की गतिविधियों को डिजिटलाईज करवाने संबंधी टेंडर को गुपचुप तरीके से निपटाने में अत्यधिक तेजी दिखा रहे हैं।

ज्ञात हो कि राज्य के माईनिंग विभाग द्वारा विगत 31 दिसम्बर को माईनिंग डिजिटल ट्रांस्फॉरमेशन एण्ड सर्विलांस सिस्टम एमडीटीएसएस से संबंधित टेंडर निकाला गया। जिसकी अंतिम तिथि को दो बार बढ़ाया गया। वर्तमान में इसे 02 मार्च 2022 रखा गया है। राज्य की सरकारी टेंडर वेवसाईट पर निदेशक माईनिंग एसएल पेट्रिक की ओर से जारी इस ऑनलाईन टेंडर की कुल राशि 40 करोड़ बताई गई है।

यूं तो आदर्श आचार संहिंता के नाम पर जनता को सीधी राहत देने वाले कई बेहद जरूरी विकास कार्यों को रोक कर रखा गया है, परंतु पहले से ही अपनी गतिविधियों के कारण सुर्खियों में रहने वाले खनन विभाग के अधिकारियों को इस टेंडर को करने की इतनी जल्दी है कि आदर्श आचार संहिता के समाप्त हो जाने तथा नई सरकार के गठन हो जाने तक का इंतजार करना भी उन्हें गवारा नहीं हो रहा।

अत्याधुनिक सुविधाओं तथा तकनीक में माहिर सरकारी संस्थान चूंकि निविदा प्रक्रियाओं में प्रतिभाग नहीं करते अतः स्वाभाविक है कि माईनिंग संबंधित कार्यां के डिजिटल ट्रांस्फार्मेशन तथा निगरानी से संबंधित इस कार्य को निजी कम्पनियों के माध्यम से करवाने के लिए ही यह टेंडर आमंत्रित किया जा रहा है।

इस कार्य को किसी भी निजी संस्था के माध्यम से करवाए जाने के एक नहीं बल्कि कई गंभीर नुकासान हैं।
-जिनमें सबसे बड़ा यह है कि खनन जैसे संवेदनशील विषय पर किसी निजी संस्था को तकनीकी दखल का अवसर दे कर वास्तव में सरकार का ही नियंत्रण इस प्रक्रिया की निगरानी से खत्म हो जाएगा।
-डिजिटलाईजेशन जैसे तकनीकी विशेषज्ञता वाले क्षेत्र तथा निगरानी जैसे संवेदनशील मामाले को निजी संस्था के हवाले करना न सिर्फ राज्य की राजस्व कमाई को भारी नुकसान पहुंचाना होगा बल्कि निजी संस्था द्वारा निजी खनकों से मिली भगत कर उनको अरबों का लाभ पहुंचाए जा जा सकने के पूरे रास्ते खुल जाएंगे।
-देश के कई अन्य राज्यों में इसीलिए इस बारे में निजी निविदाकर्ताओं हेतु टेंडर आज तक नहीं डाले हैं। या इस प्रक्रिया को रोक दिया गया है।
-इसके अतिरिक्त निजी संस्था द्वारा इस कार्य के एनआईसी जैसे हितधारकों के साथ तालमेल तथा कार्य संपादन को लेकर भी बहुत संदेह हैं।
-ऐसे में बहुत संभावना है कि निविदा के सफल हो जाने पर भी सफल निविदाकर्ता जो कि कोई ना कोई निजी संस्था ही होगी द्वारा राज्य को राज्स्व की भारी चोट पहुंचाई जा सकती है। या विभिन्न हित धारकों के साथ तालमेल ना बिठा पाने की सूरत में काम को आधा.अधूरा लटकाया जा सकता है। और सरकार को भारी आर्थिक नुकसान के साथ ही बदनामी भी दी जा सकती है।

किसी ख्याति प्राप्त सरकारी संस्था को नॉनिमेशन के आधार पर यह कार्य दिए जाने का लाभ।’
-सबसे पहला तो यह कि चुनाव आचार संहिंता के दौरान निजी कम्पनियों को लाभ देने की बदनामी से सरकार बच पाएगी।
-इस क्षेत्र में जीआईएस, ड्रोन व सेटेलाईट इमेजनरी बेस्ड मैपिंग तथा डिजिटलाईजेशन काम कर रही सरकारी संस्था किसी भी निजी संस्था से ज्यादा संसाधन सम्पन्न एवं तकनीकी रूप से दक्ष हैं। साथ ही सरकारी संस्थाएं इस प्रक्रिया में पहले से लगी एनआईसी तथा रिमोट सेंसिंग जैसे विभागों से बेहतर तालमेल कर सकती हैं। इस तालमेल की इस कार्य में अत्यधिक आवश्यकता है।
-दूसरी ओर सरकारी संस्था द्वारा विकसित किए गए निगरानी सिस्टम में खनन विभाग, पुलिस तथा जिला प्रसाशन की संयुक्त कमेटी बना कर कर कार्य किया जाना है इसलिए पूरी प्रक्रिया पर पूरा नियंत्रण सरकार का ही रहेगा।
-बेहतर निगरानी तथा डिजिटलाईजेशन के कारण स्वाभाविक तौर पर राज्य सरकार को राजस्व नुकसान से ना सिर्फ बचाया जा सकेगा बल्कि राजस्व कमाई निश्चित तौर पर बढ़ जाएगी क्योंकि राजकीय संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा से राजस्व वसूली उल्टा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ाई जा सकती है।
-राज्य सरकार द्वारा राज्य हित में तथा राजस्व लाभ के दृष्टिगत भी यह कार्य किसी प्रतिष्ठित सरकारी संस्था को नॉमिनेशन के आधार पर सीधे दिया जा सकता है।

अपुष्ट सूत्रों के अनुसार कतिपय सरकारी संस्थाएं इस कार्य हेतु अपनी अभिरूचि पूर्व में ही विभाग के मुखिया के समक्ष लिखित तौर पर प्रकट कर चुकी हैं। जो कि जीआईएस, एआई आर्टिफिसियल इंटिलिजेंस तथा ड्रोन आधारित तकनीक से संबंधित कार्यों में विशेषक्षता हेतु जानी जाती हैं।

क्या-क्या विकल्प हैं, सरकार के पास-
-राज्य की कमाई के प्रमुख स्रोत माने जाने वाले खनन जैसे संवेदनशील विभाग के इस टेंडर को तत्काल निरस्त कर किसी सरकारी संस्था को नॉमिनेशन के आधार पर यह कार्य आवंटित किया जाए।
-यदि अभी तत्काल ही यह किया जाना बिल्कुल ही नामुमकिन हो तो भी सरकार को इस टेंडर की अंतिम तिथि को 02 मार्च से बढ़ा कम से कम 25 मार्च तक बढ़ाया जाना चाहिए ताकि नई सरकार की निगरानी में यह कार्य किया जा सके।
-वैसे भी आदर्श आचार संहिता के दौरान कोई सरकारी विभाग इतने संवेदनशील टेंडर को कैसे आवंटित कर सकता है।
-इस दौरान अभिरूचि प्रकट करने वाली सरकारी संस्थाओं की तकनीकी क्षमताओं तथा इस विषय हेतु सुझाए जा रहे समाधानों से संबंधित तकनीकी प्रस्तुतिकरण के लिए आमंत्रित करने हेतु पत्राचार किया जाना चाहिए। ताकि इस विषय पर निर्णय लेने के लिए संबंधित विभागीय समिति की और अच्छी व सुस्पष्ट समझ बन सके।
-राज्य हित में सरकारी संस्थाओं के तकनीकी प्रस्तुतिकरण को देखने तथा इस विषय के सभी संवेदनशील पहलुओं पर पूरी तरह से आश्वस्त हुए बिना ही इस संवेदनशील कार्य को निजी हाथों में सौंपने की जल्दबाजी से जरूर बचा जाना चाहिए।
-यदि फिर भी टेंडर समिति तथा इस विषय के विशेषज्ञों को लगता है कि निजी संस्थाओं के माध्यम से ही इस कार्य को कराया जाना चाहिए तो वह काम अब भी किया जा सकता है। इसलिए भी टेंडर की अंतिम तिथि को 02 मार्च से हर हाल में बढ़ा कर कम से कम 25 मार्च अवश्य किया जाना चाहिए।

Share66SendTweet41
Previous Post

नवविवाहिता हत्या मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने थाना घेरा

Next Post

डा. जैक्सवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

Related Posts

उत्तराखंड

राउप्रावि उमरैला की छात्रा कु० दिव्यांशी रावत का इन्स्पायर अवार्ड के लिए हुआ चयन

March 5, 2026
28
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति

March 5, 2026
6
उत्तराखंड

अभी नहीं चेते तो विलुप्त हो जाएंगे भगनौल

March 5, 2026
6
उत्तराखंड

दूसरे दिन भी धधकती रही जंगलों में लगी आग

March 5, 2026
5
उत्तराखंड

पहाड़ी फल काकू अपने स्‍वाद के साथ सेहत से भरपूर होता है

March 5, 2026
5
उत्तराखंड

दून घाटी की जैव विविधता और उसकी वर्तमात चुनौतियों पर बातचीत

March 5, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38046 shares
    Share 15218 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37435 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

राउप्रावि उमरैला की छात्रा कु० दिव्यांशी रावत का इन्स्पायर अवार्ड के लिए हुआ चयन

March 5, 2026

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति

March 5, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.