• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

रुद्रप्रयाग मुख्यालय सहित कई स्थानों पर हर्षोउल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

15/08/22
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
182
SHARES
227
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट-सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज गौरव का दिन है कि भारत को आजाद हुए 75 साल पूर्ण हुए हैं तथा प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में पूरे भारत में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस राष्ट्रीय पर्व में सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है तथा सभी लोगों द्वारा अपना सहयोग दिया गया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के समापन के बाद राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का पूरा.पूरा ध्यान रखें तथा ध्वज को अपने घरों में सुरक्षित रखने की अपील की है।


जिलाधिकारी ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उन स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को भी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग एवं बलिदान से ही आज हम आजादी का 75वां वर्ष मना रहे हैं।उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें तथा जो भी विकास योजनाएं संचालित हो रही हैं उन योजनाओं में धरातल पर कार्य करते हुए विकास का लाभ क्षेत्रीय गरीब जनता को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालयों में आते हैं उनकी समस्याओं का बिना किसी पक्षपात एवं भेदभाव के तत्परता से निराकरण किया जाए ताकि आम जनमानस की समस्या का समाधान शीघ्रता से किया जाए ताकि आम जनमानस को अनावश्यक परेशानी न होने पाए। उन्होंने कहा कि आज कई अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है जिसका मूल उद्देश्य है कि अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उनसे प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ करेंगे, जिससे कि जनपद ही नहीं संपूर्ण प्रदेश विकास की उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का जो विजन है कि अगले 25 वर्षों में देश के विकास एवं उन्नति के लिए जो भी योजनाएं संचालित की जानी हैं। उन योजनाओं में धरातल पर कार्य करते हुए इस दिशा में सभी को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने की आवश्यकता है जिससे कि उन्नतशील एवं खुशहाल भारत का निर्माण हो सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय में विभिन्न विभागों में कार्यरत 90 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, तहसीलदार मंजू राजपूत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल, रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष दीपराज बंगारी, विनोद कुमार शिकायत सहायक जिला कार्यालय, सौरभ असवाल कनिष्ठ सहायक जिला कार्यालय, सहायक विकास अधिकारी विनोद कुमार, राकेश नौटियाल संरक्षक डाटा एंट्री आपरेटर सूचना विभाग, प्रभा देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित 25 डीडीआरएफ के जवानों को भी आपदा राहत एवं बचाव कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीजीआईसी की बालिकाओं द्वारा देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा उन्हें डायरी व पेन देकर पुरस्कृत किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय परिसर से जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के लिए प्रचार.प्रसार जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगीएजिला विकास अधिकारी मनविंदर कौरएउप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, जिला बचत अधिकारी सूरत लाल, कोषाधिकारी आशीष खुदलानी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति, तहसीलदार मंजू राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय में पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना तथा उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीके शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजीव पाल सहित संबंधित डॉक्टर, स्टाफ नर्स एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे जनपद में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें विभिन्न कार्यालय गैर सरकारी कार्यालयों में कार्यालध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहरण किया गया तथा विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी केदारनाथ योगेंद्र सिंह ने केदारनाथ मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया तथा जनपद वासियों द्वारा भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी लोगों द्वारा अपने घरों में तिरंगा फहराया गया तथा जनपद के स्कूली छात्र.छात्राओं द्वारा प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद सभी विभिन्न स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए तथा कार्यालयों में कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। जनपद में अमृत सरोवरों में भी ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल रुद्रकला समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी गई।

Share73SendTweet46
Previous Post

रविवार को जोशीमठ नगर के अन्दर की सभी सड़कों पर तिरंगा रैलियों का उत्सव दिखा

Next Post

स्वतन्त्रता दिवस पर रुद्रप्रयाग के 07 पुलिस कार्मियों को उत्कृष्ट सम्मान

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सुनी जनसमस्याएं

August 24, 2026
5
उत्तराखंड

महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और फूलों की खेती शुरू करने की पहल

August 24, 2026
17
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास से पिथौरागढ़ की ऐतिहासिक हिलजात्रा महोत्सव को किया संबोधित

August 24, 2026
3
उत्तराखंड

आस्था और परंपरा के रंग में रंगा देवीधुरा धाम, शुरू हुआ ऐतिहासिक बग्वाल मेला

August 24, 2026
4
उत्तराखंड

अरुण जेटली वकील से वित्त मंत्री तक का सफर

August 24, 2026
5
उत्तराखंड

मौसम की चुनौतियों के आगे भी नहीं थम रहे आस्था के कदम

August 24, 2026
4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67726 shares
    Share 27090 Tweet 16932
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45790 shares
    Share 18316 Tweet 11448
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38075 shares
    Share 15230 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37455 shares
    Share 14982 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37374 shares
    Share 14950 Tweet 9344

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सुनी जनसमस्याएं

August 24, 2026

महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और फूलों की खेती शुरू करने की पहल

August 24, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.