गैरसैंण। हृदयाघात की शिकायत पर वरिष्ठ पत्रकार रीजनल रिपोर्टर के सम्पादक पुरूषोत्तम असनौड़ा को हैलीकाफ्टर द्वारा एम्स रिषिकेश पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार प्रातः सीने में और कमर में दर्द और सिर चकराने की शिकायत पर आनन फानन में वरिष्ठ पत्रकार पुरूषोत्तम असनौड़ा 64 को परिजनों द्वारा सीएचसी गैरसैँण पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सीय जांच करने के पश्चात चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर जानेे की सलाह दी गई। प्रभारी अधीक्षक फिरोजखान ने बताया कि पत्रकार की चिकित्सीय जांच पर रक्तचाप आदि सामान्य पाये गये, लेकिन इसीजी से पुराना हृदयाघात का लक्षण दिखने और सीने में दर्द होने को देखते हुए हायर सैंटर ले जाने की सलाह दी गई।
हृदयाघात की सूचना का संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से हवाई सेवा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। सरकार द्वारा सेवा उपलब्ध करा दी गई। पूर्वाह्न 11.15 पर गैरसैंण सलियाणा बैंड से हैलीकाफ्टर से
पत्रकार को एम्स ऋषिकेश पहुचाया गया। उनके साथ गये उनकी पत्नी लीला असनौड़ा और चैतसिंह चैतन्य ने बताया कि एम्स में पहुंचते ही पीड़ित का एनजीओग्राफी की गई और शीघ्र ही चिकित्सकों द्वारा आवश्यक दो स्टेंड डाले गये।उन्होंने बताया कि वह अब सामान्य हैं और चिकित्सीय देख रेख में एम्स में हैं।












