• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

कहानी–संग्रह “शाम–सवेरे” पुस्तक का लोकार्पण समारोह दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर, देहरादून में आयोजित

15/01/26
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
34
SHARES
42
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

देहरादून। उदयन केयर द्वारा संचालित उदयन शालिनी फ़ेलोशिप (USF), देहरादून चैप्टर के तत्वावधान में बाल एवं किशोर लेखिकाओं द्वारा लिखित कहानी–संग्रह “शाम–सवेरे” पुस्तक का लोकार्पण समारोह दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर, देहरादून में आयोजित हुआ। यह पुस्तक शालिनियों की भावनाओं, अनुभवों, संघर्षों और रचनात्मक सोच का सशक्त संकलन है, जिसमें 17 शालिनियों द्वारा लिखी गई लघु कहानियाँ शामिल हैं, जो आत्मनिर्भरता, साहस, मानवीय संवेदना, संबंधों, संघर्ष और आशा जैसे विषयों को उजागर करती हैं।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अध्यक्ष, राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (State Consumer Disputes Redressal Commission), उत्तराखंड कुमकुम रानी
तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार, कवि एवं लेखक वीरेंद्र डंगवाल ‘पार्थ’
की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि कुमकुम रानी ने अपने संबोधन में कहा कि “शाम–सवेरे” में संकलित कहानियाँ शालिनियों के आत्मविश्वास, संवेदनशील सोच और जीवन के यथार्थ को सरल, प्रभावी और सार्थक रूप में प्रस्तुत करती हैं। ऐसी रचनात्मक पहल बालिकाओं को अपनी बात निर्भीकता से रखने, पढ़ने–लिखने की आदत विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करती है। उन्होंने पुस्तक की कहानियों से उद्धरणों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन्हें पढ़ते हुए जीवन का यथार्थ सामने आ जाता है। कुमकुम रानी ने उदयन शालिनी फैलोशिप की इस पहल की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में और अधिक शालिनियां लेखन क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए अपने अनुभव और ज्ञान से अन्य के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।
विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र डंगवाल ‘पार्थ’ ने अपने संबोधन में कहा कि यह कहानी–संग्रह दर्शाता है कि शिक्षा केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं, बल्कि विचारों को अभिव्यक्त करने और समाज को समझने की क्षमता भी देती है। उन्होंने कहा कि ये कहानियाँ पढ़ने से स्पष्ट होता है कि नई पीढ़ी संवेदनशील, विचारशील एवं सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक है। वीरेंद्र डंगवाल ‘पार्थ’ ने बालिकाओं को नियमित लेखन और पठन जारी रखने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि साहित्य की इस यात्रा में वे हरसंभव सहयोग प्रदान करते रहेंगे।
उदयन शालिनी फैलोशिप देहरादून चैप्टर के संयोजक विमल डबराल ने कहा कि “शाम–सवेरे” केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि युवा लेखिकाओं की साहित्यिक यात्रा की एक सशक्त शुरुआत है, जो भविष्य में और भी रचनात्मक उपलब्धियों के साथ जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि शालिनियों के साथ साथ संस्था का भी यह प्रथम प्रयास था जो कि जो कि अल्प समय में पूर्ण किया गया। विमल डबराल ने कहा कि प्रत्येक कहानी किसी न किसी रूप में हमारे जीवन, समाज और हमारे इर्द-गिर्द घटती घटनाओं से जुड़ी है।
कार्यक्रम में पुस्तक से जुड़ी शालिनियों ने भी अपने विचार तथा कहानी लेखन के अपने अनुभव साझा किए। निकिता ने अपनी कहानी को आत्मनिर्भरता और साहस, ज़ाहिदा ने परिवार से दूर रहकर मजबूत बनने, सुहानी ने मेहनत और विश्वास, अज़मतुल बानो ने मानवीय संवेदना और करुणा, स्वाति ने बचपन की मासूमियत, साजिया ने संघर्षों के बीच साहस और आशा तथा साक्षी ने जीवन की भावनात्मक सच्चाइयों को अपनी कहानियों के माध्यम से सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में उदयन शालिनी फ़ेलोशिप, देहरादून चैप्टर के संयोजक विमल डबराल, सह-संयोजक जी.एस. रावत कोर कमेटी सदस्य डॉ. दलजीत कौर, नीलू खन्ना, कमल शर्मा, सुमन तिवारी, दीपक अहलावत, ममता अहलावत, भोम बहादुर पुन, रुचिता नैथानी, विजय आईज़ैकर सहित अन्य गणमान्य अतिथि, दून लाइब्रेरी के सदस्य तथा बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी आदि उपस्थित रहे।

Share14SendTweet9
Previous Post

लखनऊ में उत्तरायणी कौथिग में बोले मुख्यमंत्री धामी: संस्कृति, विकास और विरासत के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

Next Post

वीरबाला तीलू रौतेली विचार मंच के सदस्यों ने ऋतु खण्डूड़ी भूषण का किया आभार

Related Posts

उत्तराखंड

ग्राम्य विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य करें : गोस्वामी

May 31, 2026
12
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

May 31, 2026
5
उत्तराखंड

उत्तराखंड में प्रदेश के कई गांव आज भी विस्थापन की बाट जोह रहे हैं

May 31, 2026
6
उत्तराखंड

कुलसचिव डॉ० मंद्रवाल ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

May 31, 2026
92
उत्तराखंड

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य शुभारंभ

May 31, 2026
9
उत्तराखंड

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व मुजफ्फरनगर गोली काण्ड की मुख्य गवाह रही श्रीमती विमला कोटियाल (65) जी का निधन

May 31, 2026
13

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67692 shares
    Share 27077 Tweet 16923
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45779 shares
    Share 18312 Tweet 11445
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38057 shares
    Share 15223 Tweet 9514
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37446 shares
    Share 14978 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37331 shares
    Share 14932 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

ग्राम्य विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य करें : गोस्वामी

May 31, 2026

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

May 31, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.