डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोईवाला में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर चौक पर उनका पुतला दहन किया। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा एनएसए अजीत डोभाल के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कांग्रेस पर शहीदों और वीर सैनिकों का अपमान करने तथा सेना का मनोबल कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। इस दौरान ऋषिकेश जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, विक्रम नेगी, विनय कंडवाल, सभासद सुंदर लोधी, सोनू गोयल, अजय सक्सेना, संपूर्ण सिंह रावत, केतन गुप्ता, मनमोहन नौटियाल, मनोज कंबोज, मनीष क्षेत्री और चंदन जायसवाल आदि मौजूद रहे।











