कर्णप्रयाग/ज्योतिर्मठ।
मंगलवार को कर्णप्रयाग ब्लॉक सभागार में जनपद चमोली के ब्लॉक प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमे सीमांत जनपद चमोली मे ब्लॉक प्रमुख संगठन के गठन पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक मे जनपद चमोली के सभी सभी ब्लॉक प्रमुखों ने एक स्वर मे सीमावर्ती विकास खण्ड ज्योतिर्मठ के ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी का नाम जिलाध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया। करतल ध्वनि से प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अनूप सिंह नेगी (प्रमुख ज्योतिर्मठ) को प्रमुख संगठन चमोली का निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया।
बैठक मे ब्लॉक प्रमुख गण गणेश चंदोला, तेजपाल रावत, प्रवीण पुरोहित, हिमा नेगी, विनीता देवी, दीपिका मैखुरी, राजी देवी आदि मौजूद रहे।











