डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के राष्ट्रीय सह-संयोजक ओमप्रकाश धनखड़ का ऋषिकेश जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मंगलवार को सुबह 10 बजे इंडिगो की फ्लाइट से ओमप्रकाश धनखड़ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। बताया गया कि वह रायवाला में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में भाग लेने उत्तराखंड पहुंचे हैं। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्वागत करने वालों में जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम के सह-संयोजक संपूर्ण सिंह रावत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता नयाल, चंद्रभान सिंह पाल, मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, मनीष यादव, पंकज रावत, मनीष क्षेत्री, जसपाल सिंह, पंकज शर्मा, मनमोहन नौटियाल, आदेश पवार, भारत नेगी, अनुराग थपलियाल और हर्ष नौटियाल आदि शामिल रहे।











