• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्रों पर खड़िया खनन की लीज कर दी मंजूर

प्रशासन की भूमिका संदेह के घेरे में, फर्जीफिकेशन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की

24/03/22
in उत्तराखंड, पिथौरागढ़
Reading Time: 1min read
345
SHARES
431
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पिथौरागढ़। मुनस्यारी विकासखण्ड के सुदूरवर्ती गांव बजेता में तमाम कायदे कानूनों को ताक पर रखकर करीब 18 हेक्टेयर भूमि खड़िया खनन के लिए स्वीकृत कर दी गयी। अनुसूचित जाति आयोग के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और खनन पर रोक लगा दी। बजेता की आबादी करीब 250 है और प्राकृतिक आपदा के लिहाज से अत्यन्त संवेदनशील क्षेत्र है। डीडीहाट के उप.जिलाधिकारी अनुरोग आर्य को मामले की जांच सौंपी गयी है।

उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय से करीब 95 किलोमीटर दूर नाचनी के राया बजेता क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में खड़िया उपलब्ध है। ग्रामीणों का आरोप है कि छोटी मुखानी हल्द्वानी स्थित एक फर्म ने गांव के कुछ लोग जो गांव से पलायित कर हल्द्वानी में रहते हैं, के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे पूरे गांव की करीब एक हजार नाली जमीन पर खड़िया खनन की लीज 50 वर्ष के लिए स्वीकृत करा दी है।

इसकी भनक लगते ही ग्रामीण लामबन्द हो गये और खड़िया खनन की लीज रद्द करने की मांग उठने लगी। दिनांक 14 दिसम्बर, 2021 को पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी ने खनन पर रोक का आदेश जारी किया। खनन कारोबारी ने जिलाधिकारी के इस आदेश के विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल में याचिका दायर की। इसके बाद खनन स्वीकृति के दस्तावेजों की जांच प्रारम्भ हुई तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आये।

बजेता निवासी बलवन्त सिंह की ओर से कम्पनी को दिये गये अनापत्ति प्रमाण पत्र में बलवन्त सिंह के पिता का नाम दुर्योधन सिंह लिखा गया है, जबकि उनके पिता का नाम पान सिंह है। इस शपथ पत्र में बलवन्त सिंह के हस्ताक्षर भी नहीं हैं। इसी तरह बजेता निवासी त्रिलोक सिंह पुत्र दीवान सिंह स्थायी रूप से डीडीहाट में आवासित हैं, उनके द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया गया, लेकिन दस्तावेजों में त्रिलोक सिंह का अनापत्ति प्रमाण पत्र संलग्न है। इसी तरह जसपाल सिंह पुत्र धरम सिंह, गोविन्द सिंह पुत्र शेर सिंह, इन्द्र सिंह पुत्र हरपाल सिंह, अनी राम पुत्र लछम राम के फर्जी हस्ताक्षर कर अनापत्ति प्रमाण पत्र दर्शाया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ की अध्यक्षता में 12 जनवरी, 2020 को बांस बगड़ में खनन सम्बन्धी जन सुनवाई की गयी, लेकिन ग्रामीणों को इसकी विधिवत सूचना नहीं दी गयी। इसके बावजूद जिन लोगों ने खड़िया खनन का विरोध किया और अनापत्ति प्रमाण पत्र में फर्जी हस्ताक्षरों की शिकायत की, इस पर कोई कार्यवाही प्रशासन द्वारा नहीं की गयी। जन सुनवाई के दौरान बजेता निवासी अनी राम ने अपर जिलाधिकारी को प्रत्यावेदन सौंपते हुए स्पष्ट किया कि अनापत्ति प्रमाण पत्र में उनके फर्जी हस्ताक्षर किये गये हैं, इसकी जांच होनी चाहिए, लेकिन इस प्रकरण पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गयी।

यह क्षेत्र आपदा की दृष्टि से अत्यन्त संवेदनशील है। इस क्षेत्र में वर्ष 2011 में भी प्राकृतिक आपदा में 5 लोगों की मृत्यु हुई और कई मवेशी और मकान दब गये। इससे पहले वर्ष 1970 में भी यहां बहुत बड़ी आपदा आ चुकी है, जिसमें दर्जनों लोग प्रभावित हुए। कई लोग विस्थापित हुए और कई मवेशी मारे गये। खनन से लोगों की उपजाऊ भूमि, गोचर, पनघट, स्कूल, सड़क, पानी के स्रोत और आवासीय मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बजेता में खनन पट्टा निरस्त नहीं किया गया तो लोग सामूहिक रूप से बेमियादी आन्दोलन शुरू कर देंगे।

Share138SendTweet86
Previous Post

खेती को जंगली जानवरों से बचाने के ठोस उपायों पर चर्चा

Next Post

जनता की निराशा का ग्राफ ज्यों-ज्यों बढ़ रहा है, भाजपा-कांग्रेस का जनाधार त्यों-त्यों ऊपर जा रहा है

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव

September 13, 2026
6
उत्तराखंड

हिमालय इस भारी भीड़ को झेल पाएगा?

September 13, 2026
7
उत्तराखंड

चारधाम के पर्यावरण पर गंभीर दबाव बढ़ गया है

September 13, 2026
5
उत्तराखंड

खतरे से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट स्वदेशी तकनीक तैयार!

September 13, 2026
7
उत्तराखंड

डोईवाला: खराब मौसम से चार उड़ानें डायवर्ट, कई विलंब से पहुंची

September 13, 2026
17
उत्तराखंड

बधाण की श्री नंदादेवी राजराजेश्वरी की यात्रा लोकजात यात्रा के तहत अपने 9वें पड़ाव इच्छोली पहुंची

September 13, 2026
4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67734 shares
    Share 27094 Tweet 16934
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37457 shares
    Share 14983 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव

September 13, 2026

हिमालय इस भारी भीड़ को झेल पाएगा?

September 13, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.