कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
कोटद्वार। समाज सेवी मनमोहन काला की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कालेज कुंभीचौड़ में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य लखपत राज कुकशाल एवं गेप्स के संस्थापक आर बी कंडवाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने 5 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रतिभा परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर आर.बी. कंडवाल ने विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स देते हुए आत्म समर्पण, समय प्रबन्धन, महत्व पूर्ण विषयों पर फोकस एवं पुनरावलोकन के साथ विगत वर्ष की बोर्ड परीक्षा के पेपर का अवलोकन करने को भी कहा। इस अवसर पर मनमोहन काला विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ मनोबल बनाए रखने को कहा।
इस अवसर पर आर.बी. कंडवाल ने अपने जन्म दिन को सादगी से मनाते हुए अपने प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर अनेक संस्थाओं एवं प्रिय जनों ने गेप्स के संस्थापक को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घ जीवन की कामना की।












