• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

उत्तराखण्ड सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का आगाज

12/10/26
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
4
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
उत्तराखंड देवताओं की भूमि है. यही वजह है कि इस पावन भूमि को देवभूमि के नाम से जाना जाता है. यहां पर विराजमान आस्था के केंद्र इसे अलग ही पहचान दिलाते हैं. इन्हीं आस्था के केंद्रों में सिद्धपीठ मां कुंजापुरी का मंदिर भी है. जो टिहरी में स्थित है. इसे 52वें सिद्धपीठ के रूप में पूजा जाता है. जिसका वर्णन स्कंद पुराण के केदारखंड में भी मिलता है. मान्यता है कि जो श्रद्धालु माता के दरबार में आता है, वो कभी भी खाली हाथ नहीं लौटता है.देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम, पंचबदरी, पंचकेदार, पंचप्रयाग विराजमान हैं. इसके अलावा कई सिद्धपीठ भी मौजूद हैं. इनमें एक सिद्धपीठ माता कुंजापुरी है. वैसे तो सालभर यहां देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं, लेकिन नवरात्रि में इसकी विशेषता और बढ़ जाती है. इन दिनों भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं और अपनी मन्नतें मांग रहे हैं. देवभूमि उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश जिसे योगा कैपिटल के नाम से जाना जाता है, यह  प्राचीन मंदिरों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है. इन्हीं में से एक है कुंजापुरी माता मंदिर मान्यताओं के अनुसार, यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है बातचीत में मंदिर के महंत रामेश्वर गिरी जी बताते हैं कि यह मंदिर प्राचीन मंदिरों में से एक तो है ही, साथ ही इसका एक रोचक इतिहास भी है. इस मंदिर में भक्तों द्वारा मांगी गई मुरादें पूर्ण होती हैं. इसके साथ ही यहां सभी श्रद्धालु इच्छा पूर्ति के लिए मंदिर के पास स्थित पेड़ पर कलावा बांधते हैं.वह बताते हैं कि कुंजापुरी देवी मंदिर का काफी रोचक इतिहास है. इस मंदिर से जुड़ी एक कथा काफी प्रचलित है. मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव जब माता सती के वियोग को सह न सके, तो वह क्रोधित होकर माता सती का शव लेकर तांडव करने लगे. जिस कारण पूरे ब्रह्मांड में प्रलय होने लगी. यह देख विष्णु भगवान ने इस प्रलय को रोकने के लिए सुदर्शन चक्र से माता सती के शरीर के टुकड़े कर दिए. माता के शरीर के अंग और आभूषण 51 टुकड़ों में धरती पर अलग-अलग जगहों पर गिरे, जो शक्तिपीठ बन गए.  इस स्थान पर माता सती के शरीर का ऊपरी भाग यानी कुंजा गिरा था, जिस कारण यह मंदिर एक शक्तिपीठ कहलाता है और कुंजापुरी देवी मंदिर के नाम से सभी के बीच प्रसिद्ध है. इस मंदिर को कुंजापुरी के साथ ही कुंचा देवी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है टिहरी गढ़वाल जिले में मां कुंजापुरी, मां सुरकंडा देवी और मां चंद्रबदनी के सिद्धपीठों का विशेष धार्मिक महत्व है। स्थानीय धार्मिक परंपरा में इन तीनों धामों को पवित्र शक्तित्रिकोण के रूप में देखा जाता है। इन मंदिरों में वर्षभर श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्र में इनका आध्यात्मिक महत्व और अधिक बढ़ जाता है।मां कुंजापुरी मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य का भी अनुपम स्थल है। मंदिर की पहाड़ी से गंगोत्री, बंदरपूंछ, चौखंबा और स्वर्गारोहिणी जैसी हिमालयी चोटियों के मनोरम दृश्य दिखाई देते हैं। इसके साथ ही ऋषिकेश, हरिद्वार और दून घाटी का विहंगम नजारा पर्यटकों को आकर्षित करता है। नरेंद्रनगर से लगभग 11 किलोमीटर और ऋषिकेश से करीब 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह धाम धार्मिक पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। मां कुंजापुरी की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वर्ष 1974 से शारदीय नवरात्र के दौरान श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का आयोजन किया जा रहा है। समय के साथ यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन गतिविधियों का प्रमुख हिस्सा बन गया है। मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ स्थानीय लोकसंस्कृति, कला, खेल और सामाजिक गतिविधियों को मंच मिलता है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलने के साथ क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। शारदीय नवरात्रि और मेले की स्वर्ण जयंती की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 50वां श्री कुंजापुरी मेला लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करना बेहद सुखद है, क्योंकि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को मां भगवती का स्वरूप माना गया है. ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने के साथ व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं. मंदिर के अंदर पवेश करते हैं आपको मां दुर्गा के 2 शेरों के दर्शन, जो मां दुर्गा के चाहने की चाहत रखती है और जो भी महिला है इस मंदिर में ए वो अपने जीवन में इन्ही शेरों की तरह निडर रहे, कुंजापुरी शक्तिपीठ समुद्र तल से 1676 मीटर के वॉलपेप पर एक बेहद खूबसूरत पर्वत स्थित है | जहां से आपको हिमालय के सुंदरी, बंदरपूंछ, चौखंबा, हरिद्वार और दूनाघाटी के दृश्य दिखाई देते हैं। आदिवासियों से बीस किलोमीटर की दूरी पर आपको ये मंदिर मिल जाएगा, अब बात यह है कि ये बहुत सुंदर मंदिर है, इतनी ऊंची चोटी ने बनाया है, दोस्तों आदि गुरु देवता जो कि शिव अवतार थे, हिंदू सिद्धांत एवं संपूर्ण कलियुग के धर्मगुरु थे एवं जिनमें बौद्ध धर्म के सबसे महान निर्माताओं में जाना जाता है, वे न सिर्फ कुंजापुरी बल्कि भारत में अनेको मंदिर और मठो की स्थापना की आज आदि गुरु शिष्यों की वज़ह से हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को देखने और समझने के काबिल हुए हैं टिहरी के लोग इस देवी को अपना कुलदेवी मानते हैं कहा जाता है कि जब भी किसी बच्चे ए पर काली छाया भूत प्रेत आदि लगा हो तो कुंजापुरी सिद्ध पीठ के हवन कुंड की राख का टीका लगाने मात्र से कष्ट दूर हो जाता है अगर किसी के बच्चे नहीं हो रहे हैं तो वहां हवन करने से मनोकामना पूर्ण हो जाती है जिसकी शादी में दिक्कत आ रही है तो मंदिर के चुन्नी को के पेड़ पर बांधते है माता की चुन्नी बांध से कुछ ही समय में शादी हो जाती है इसलिए यहां मंदिर में बच्चे बूढ़े सब परिवार के साथ अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए माता के दर्शन के बेताब रहते हैं मंदिर समिति के प्रबंधक के अनुसार हिंडोलाखाल या आगराखाल से छोटे वाहनों के जरिए मंदिर तक पहुंचा जा सकता है। यहां पर प्रतिवर्ष नवरात्रि में नौ दिन का सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन व विकास मेले का आयोजन होता है जहां दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। श्रद्धालुओं को भी हर संभव सुविधाएं प्रदान की जाती है।.लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं.

Share2SendTweet1
Previous Post

उत्तराखण्ड की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी थी बिशनी देवी शाह

Next Post

ऑनलाइन हाजिरी बनी परेशानी का सबब मेहनताने को भटक रहे श्रमिक

Related Posts

उत्तराखंड

यूजेवीएन लिमिटेड ने पंप्ड स्टोरेज परियोजना की दिशा में बढ़ाया कदम

October 12, 2026
4
उत्तराखंड

ऑनलाइन हाजिरी बनी परेशानी का सबब मेहनताने को भटक रहे श्रमिक

October 12, 2026
8
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी थी बिशनी देवी शाह

October 12, 2026
5
उत्तराखंड

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये

October 12, 2026
3
उत्तराखंड

तारबाड़ में फंसा भालू, वन विभाग की टीम ने निकाल कर जंगल में छोड़ा

October 12, 2026
9
उत्तराखंड

गढ़वाल के 52 गढ़ों में सुमार बधाणगढ़ी में शरादीय नवरात्रि के पर्व पर नंदा भगवती के भक्तों का तांता लगा

October 12, 2026
3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67751 shares
    Share 27100 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37460 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37383 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

यूजेवीएन लिमिटेड ने पंप्ड स्टोरेज परियोजना की दिशा में बढ़ाया कदम

October 12, 2026

ऑनलाइन हाजिरी बनी परेशानी का सबब मेहनताने को भटक रहे श्रमिक

October 12, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.