डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। प्राचीन लच्छेश्वर महादेव मंदिर, लच्छीवाला में सावन मास के पवित्र अवसर पर चल रही शिव पुराण कथा का विधिवत समापन हुआ। कथा के समापन पर मंदिर समिति की ओर से हवन-पूजन और यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति के प्रधान देवराज सावन ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ती है। साथ ही, धर्म-कर्म के प्रचार-प्रसार से लोगों में आपसी भाईचारे और एकजुटता की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर माया गुरंग, गंगा थापा, अजय थापा, राजन थापा, रेखा राणा, अधीर गुरंग, योगेश राणा आदि मौजूद रहे।











