
कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। भारतीय जीवन बीमा शाखा कोटद्वार के अभिकर्ताओं बैठक एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
कोटद्वार में आयोजित किया गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की शाखा कोटद्वार के वरिष्ठ विकास अधिकारी डी.पी. सिंह द्वारा अपने संगठन के सभी अभिकर्ताओं की बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन निकट लालबत्ती एक होटल में किया गया।
कार्यक्रम में गत वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विकास अधिकारी डी.पी. सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने वित्त वर्ष 2025-26 में 1034 पॉलिसियों का व्यवसाय कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम पिछले लगभग 25 वर्षों से शाखा कोटद्वार में निरंतर अग्रणी रही है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने बीमाधारकों, अभिकर्ताओं, बीमा निगम के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा सभी शुभचिंतकों को दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक एन.एस. कुटियाल ने बैठक को संबोधित करते हुए LIC की नवीनतम योजनाओं, विशेष रूप से नव जीवन साथी, बीमा लक्ष्मी, जीवन उत्सव, जीवन उमंग, जीवन लक्ष्य एवं यूलिप आधारित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने अभिकर्ताओं को नव व्यवसाय वृद्धि एवं उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के लिए प्रेरित किया।
सहायक शाखा प्रबंधक राम जसरथ एवं सहायक शाखा प्रबंधक एहतेशाम अहमद ने भी संबंधित अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि LIC of India भारत सरकार का एक प्रतिष्ठित एवं शीर्षस्थ वित्तीय संस्थान है, जिसके साथ देशभर में 14 लाख से अधिक अभिकर्ता सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने निगम की नवीनतम जानकारियों एवं व्यवसायिक अवसरों पर प्रकाश डाला। आयोजित सम्मान समारोह में गत वित्त वर्ष के शीर्ष अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
इनमें संजय रावत, जगत सिंह रावत, अमित कुमार, बलबीर सिंह गुसाईं, मीना नेगी, सुरेश डोबरियाल, अंकिता रावत, राजेंद्र सिंह बड़वाल, बीरेंद्र सिंह नेगी, विनोद रावत को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। साथ ही बैठक में काफी संख्या में अभिकर्ता उपस्थित थे।प्रत्येक अभिकर्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अभिकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम के अंत में विकास अधिकारी डी.पी. सिंह ने सभी अभिकर्ताओं से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक बीमा सुरक्षा का संदेश पहुँचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को जीवन बीमा से जोड़ने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी MCA बीमा सखी योजना LIC के साथ जुड़कर रोजगार परक योजना महिला शसक्तीकरण के लिए स्वरोजगार जारी की।











