हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवाल ने बुधवार को देश एवं राज्य में बढ़ती महंगाई, चढ़ावा चोरी, मनरेगा में किए गए बदलावों से उत्पन्न विसंगतियों तथा ग्वालदम-नंदकेशरी-देवाल-वांण मोटर मार्ग को तत्काल बीआरओ को हस्तांतरित करने की मांग को लेकर जुलूस-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
बुधवार को कांग्रेस के ब्लाक ईकाई ने प्रदर्शन के द्वारा जिस तरह से कांग्रेसियों ने गर्जना की उसे आगामी विधानसभा चुनाव के साथ जोड़ कर देखी जा रही हैं, इसमें देश एवं प्रदेश सरकार के कामकाज पर हमला बोला गया वह तों महत्वपूर्ण ही लेकिन जिस तरह से ग्वालदम-नंदकेशरी-वांण-तपोवन मोटर सड़क को बीआरओ को हस्तांतरित करने की मांग उठाई उससे विपक्ष एवं सत्ता पक्ष की पार्टियां सहमत दिखाई दी। आयोजित प्रदर्शन के बाद एक बैठक आयोजन किया गया। जिसमें महिला कांग्रेस कमेटी देवाल की ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर राधा देवी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दलीप कुमार, राजीव गांधी पंचायत प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष धर्म सिंह कोटड़ी, जिला सचिव कुंदन राम को मनोनीत करने पर बधाई दी गई।बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महावीर बिष्ट ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने ग्वालदम-नंदकेशरी-देवाल-वांण -तपोवन सड़क को तत्काल बीआरओ को हस्तांतरित करने की मांग करते हुए कहा कि यहां पूरे पिंडर एवं नंदानगर -घाट क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए बताते हुए कहा कि इससे सीमांत क्षेत्र में सड़क सुविधा को मजबूती मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा।कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष कमल गाड़िया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राधा देवी, प्रधान संघ अध्यक्ष खिलाप सिंह, गोविंद सिंह पांगती, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, इंद्र सिंह राणा, कंचन बिष्ट, महेश शंकर त्रिकोटी, प्रदीप दानू, राकेश मिश्रा, सचिन परिहार, जय सिंह नेगी, अनीता देवी, हंसी देवी, धर्म सिंह, पुष्कर परिहार, भूपाल सिंह परिहार, बलवंत सिंह, लखपत परिहार, उर्वी दत्त जोशी, जगदीश राम, भरत राम सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।











