उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो/हरेंद्र बिष्ट।
थराली/नारायणबगड़।
पिंडर घाटी के नारायणबगड़ विकासखंड मुख्यालय में भारी बारिश के कारण हुएं नुकसान के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने जायजा लेते हुए प्रभावितों को संकट की इस घड़ी में उन्हें ढ़ाढस बधाया।
गत दिवस नारायणबगड़ की पहाड़ियों में बादल फटने के कारण नारायणबगड़ में खासा नुकसान हुआ हैं। बादल फटने के बाद आऐ तलवें ने राजकीय इंटर कालेज नारायणबगड़ को काफी नुकसान पहुंचा हैं, 
कालेज के यहां पर 3 अतरिक्त कक्ष पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि हास्टल एवं मुख्य भवन के ग्राउंड फ्लोर में मलवा घुसने के कारण काफी सामग्रियां को नुकसान हुआ हैं, इसके अलावा 12 दुकानों में मलवा घुसने के कारण सामनों को नुकसान हुआ हैं जबकि 12 बाईकों व 4 कारों को भी नुकसान पहुंचा है। आपदा के बाद थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा,जड़ी-बूटी के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल, कर्णप्रयाग के नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, नारायणबगड़ के ब्लाक प्रमुख गणेश चंदोला, भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती, जिला पंचायत सदस्य सूरी कनेरी, कांग्रेस नेता संदीप पटवाल आदि ने आपदा से हुएं नुकसान का जायजा लेते हुए प्रभावितों को ढांढस बंधाया।











