हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
जिला चमोली के अंतर्गत विकासखंड नारायणबगड़ में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार
और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनता ने आंदोलन तेज कर दिया हैं,। आंदोलन के सातवें दिन जनता ने नारायणबगड़ बाजार में रैली निकाल कर प्रदर्शन करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा।
विकासखंड नारायणबगड़ की क्षेत्रीय जनता पिछले एक सप्ताह से पीएचसी नारायणबगड़ का उच्चीकरण कर सीएचसी बनाएं जाने, क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाएं जाने की मांग को लेकर आंदोलित हैं, आंदोलन के सातवें दिन नारायणबगड़ मुख्यालय में एक रैली निकाली जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। रैली के दौरान आंदोलनकारी सरकार विरोधी नारेबाजी कर चल रही थी।इस मौके पर रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय तक पहुंची, जहां पर पर तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा जिसमें स्वास्थ्य सुविधाओं को पटरी पर नही लाने पर आंदोलन को और उग्र किए जाने की चेतावनी दी हैं। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज नेगी, विपिन परिहार ने कहा कि नारायणबगड़ क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से क्षेत्रवासियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आंदोलनकारियों को स्पष्ट आश्वासन नही मिलता हैं आन्दोलन जारी रहेगा।
रैली का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप बुटोला,सुरी कनेरी, साक्षी नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख देवराज रावत, उत्तराखंड क्रांति दल के नेता मोहन राम आर्या, प्रकाश राम, विक्रम राम आदि ने किया।














