• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

नयार नदी अध्ययन यात्रा दल के सदस्यों ने दी दून पुस्तकालय में प्रस्तुति

14/05/25
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
24
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

 

देहरादून, 14 मई, 2025. दून पुस्तकालय की ओर से आज नयार नदी:स्रोत से संगम अध्ययन यात्रा दल के सदस्यों ने नयार नदी के पारिस्थिकी तंत्र को जानने व समझने, उसमें आये बदलाव और उसके समाधान के प्रति सम्भावनाओं पर अपने यात्रा अनुभवों को श्रोताओं के मध्य रखा. उल्लेखनीय है कि
‘पहाड़’ संस्था के संयोजन में 1974 से हर दस साल के अंतराल में की जाने वाली असकोट – आराकोट यात्रा का पिछले वर्ष 2024 में भी यात्रा सम्पन्न हुई. इस साल इस यात्रा के समानांतर कुछ जगहों पर नदी यात्राएं होती रहीं. इसमें विगत माह 21-28 अप्रैल, 2025 में कुछ सदस्यों ने नयार नदी के उद्गम स्थल दूधातोली से गंगा नदी में संगम व्यास घाट तक लगभग 104 किमी. की अध्ययन यात्रा की.
प्रस्तुतिकरण के दौरान
यात्रा दल के वरिष्ठ सदस्य, यायावर लेखक डॉ. अरुण कुकसाल ने कहा कि पौड़ी जनपद में स्थित नयार नदी का उदगम स्थल दूधातोली जलागम क्षेत्र है। दूधातोली को हरा समुद्र या फिर पानी की मीनार/पामीर तथा जलवायु नियंत्रक भी कहा जाता है। यह जलागम लगभग पौड़ी, चमोली और अल्मोड़ा जनपद का एक संयुक्त क्षेत्र है। इसका उत्तरी हिस्सा चमोली, पूर्वी अल्मोड़ा और दक्षिण-पश्चिम पौड़ी (गढ़वाल) जनपद में शामिल है। वस्तुतः दूधातोली क्षेत्र सामाजिक दृष्टि से राठ बहुल क्षेत्र में आता है।
डॉ. कुकसाल ने कहा कि पूर्वी और पश्चिमी नयार नदी का उदगम दूधातोली क्षेत्र के मुरलीकोठ चोटी 2900 मीटर ऊंचाई के पनढाल से निकलने वाली जलधाराओं से होता है. दो अलग -अलग दिशाओं पूर्वी व पश्चिमी नयार में यह दो नदियाँ बहती हैं और सतपुली में मिलकर अपने-अपने क्षेत्र से लगभग 100 किमी. की दूरी तय करके सतपुली से 2 किमी. आगे दुनै घाट नामक स्थल पर आपस में मिल कर नयार नदी के नाम से 20 किमी. की यात्रा तय करके व्यासघाट में नयार नदी गंगा में समाहित हो जाती है।
उन्होंने अपनी प्रस्तुति में यात्रा के दृश्य वीडियो भी दिखाए.

श्री जयदीप रावत ने नयार नदी के जलागम क्षेत्र की अध्ययन यात्रा से उभरे कई सामाजिक तथ्यों को प्रस्तुत किया उन्होंने पूर्वी और पश्चिमी नयार नदी के प्रभाव और प्रवाह क्षेत्र के यात्रा मार्गों और उनमें शामिल होने वाली जलधाराओं का प्रमाणिक चिन्ह्नीकरण करने की बात कही. उन्होंने स्लाइड शो के माध्यम से यात्रा अनुभवों के महत्वपूर्ण बिंदुओं को बहुत बारीकी से दर्शकों के सम्मुख रखा.

राठ महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. वीरेंद्र चंद ने कहा कि दूधातोली क्षेत्र से पांच गैर हिमानी नदियां यथा- पश्चिमी रामगंगा, पूर्वी नयार, पश्चिमी नयार, आटागाड और वीनू जन्म लेती हैं। पश्चिमी रामगंगा उत्तराखण्ड हिमालय की सबसे बड़ी गैर हिमानी नदी है। उन्होंने पूर्वी व पश्चिमी नयार और उसमें मिलने वाली छोटी-छोटी जलधाराओं के जल प्रवाह और उनमें बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की और उस ओर ध्यान देने की बात कही.

राठ महाविद्यालय, पैठाणी के युवा छात्रों, यश तिवारी, सागर बिष्ट व कुलदीप सिंह ने भी अध्ययन यात्रा के अपने अनुभव श्रोताओं के समक्ष रखे.
पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन श्री एन एस नपलच्याल ने इस तरह की यात्राओं की जरुरत बताते हुए इसे महत्वपूर्ण बताया. इस दिशा में उन्होंने युवा पीढ़ी को आगे आकर अपने नदियों व जंगल ज़मीन के अध्ययन कर उसके संरक्षण व विकास की दिशा में स्थानीय सत्र पर काम करना चाहिए.

युवा छात्रों ने कहा कि नयार नदी घाटी क्षेत्र के निवासी आज भी अपनी अजीविका जो मूलतः पारम्परिक खेती-बाड़ी और पशुपालन पर आश्रित है उसे अपनी मेहनत के बल पर जीवित रखे हुए हैं. यहाँ की नयार व उसकी सहायक जल धाराओं से स्थानीय समाज की आर्थिकी व सामाजिक व सांस्कृतिक मान्यताएं जुडी रही हैं. इस दृष्टि से नयार नदी के अस्तित्व को बचाये रखने के प्रयास किये जाने जरुरी हैं.
वक्तताओं ने पूर्वी नयार नदी से सतपूली में 14 सितम्बर, 1951 को आई भीषण बाढ़ के प्रारम्भिक स्थल डिन्यालू जो मरोड़ा गांव के निकट स्थित है उसके तथ्यों का पर भी जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं की ओर से नयार के जल प्रवाह तंत्र में निरंतर कमी, उच्च क्षेत्रों में मिश्रित वनों की कमी,पशुचारकों और वनकर्मियों की मनस्थिति और कार्य की दशा,
के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं आर्थिक तंत्र में हो रहे बहुआयामी बदलावों के बिंदु भी सामने आये. क्षेत्र की कुछ प्रमुख विभूतियों यथा- वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली, तीलू रौतेली, जसवन्त सिंह के पैतृक गांवों स्थिति को जाना व समझा गया।

सुझाव के तौर पर पानी को केन्द्र में रखकर दूधातोली का प्रबन्धन करने व संवेदनशील पारिस्थितिकीय क्षेत्र पर अपेक्षित देने के साथ हीचारागाह, डेयरी उद्योग को बढ़ावा दिए जाने,दूधातोली के व्यापक संरक्षण, प्रबन्धन एवं स्थानीय समुदाय के रोजगार हेतु विशेष परियोजना तैयार करने की बात कही गयी.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सवाल-जबाब भी किये.
अंत में जन कवि डॉ. अतुल शर्मा नेअपनी कविता ‘नदी तू बहती रहना…’ सुनाकर सभागर के लोगों में जोश भर दिया. यात्रा दल के सदस्यों ने असकोट आराकोट गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया. कार्यक्रम का संचालन गांधीवादी विचारक बिजू नेगी और दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के प्रोग्राम एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी ने किया.
कार्यक्रम के दौरान शहर के कई समाज सेवी, विचारक, साहित्यकार, लेखक, साहित्य प्रेमी, पुस्तकालय के युवा पाठक सहित , प्रो. कैलाश चंद्र पुरोहित, सुंदर सिंहआलोक कुमार, अरुण कुमार, मनोज इष्टवाल, कमल भट्ट, रेखा शर्मा, रंजना शर्मा, बिष्ट,अरुण कुमार असफल, आलोक सरीन, ए के कुकसाल, कुलभूशण, भारत सिंह रावत आदि उपस्थित रहे.

Share10SendTweet6
Previous Post

केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी

Next Post

हरित चारधाम यात्रा की तैयारी प्लास्टिक पर रोक

Related Posts

उत्तराखंड

राउप्रावि उमरैला की छात्रा कु० दिव्यांशी रावत का इन्स्पायर अवार्ड के लिए हुआ चयन

March 5, 2026
8
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति

March 5, 2026
6
उत्तराखंड

अभी नहीं चेते तो विलुप्त हो जाएंगे भगनौल

March 5, 2026
5
उत्तराखंड

दूसरे दिन भी धधकती रही जंगलों में लगी आग

March 5, 2026
5
उत्तराखंड

पहाड़ी फल काकू अपने स्‍वाद के साथ सेहत से भरपूर होता है

March 5, 2026
5
उत्तराखंड

दून घाटी की जैव विविधता और उसकी वर्तमात चुनौतियों पर बातचीत

March 5, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38046 shares
    Share 15218 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37435 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

राउप्रावि उमरैला की छात्रा कु० दिव्यांशी रावत का इन्स्पायर अवार्ड के लिए हुआ चयन

March 5, 2026

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति

March 5, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.