• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत

13/12/21
in उत्तराखंड, चमोली
114
SHARES
143
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

फोटो.सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते डी एम हिमांशु खुराना।
प्रकाश कपरूवाण
चमोली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक हुई। जिसमें सुरक्षित यातायात एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के पुख्ता इंतेजाम सुनिश्चित करने और लोगों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।

जनपद के अन्तर्गत तहसील चमोली क्षेत्र में विगत कुछ महीनों में अधिक वाहन दुर्घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वीडियो वैन के माध्यम से भी लोगों को रोड़ सेफ्टी के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना स्थलों का संयुक्त निरीक्षण करते हुए दुर्घटनाओं के कारणों का विशलेषण करें और उसके अनुसार सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाए।

राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सभी संपर्क मार्गो पर चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थानों में पैराफीट, क्रैशबैरियर, डेलमिनेटर, चेतावनी साइनबोर्ड लगाने तथा सडकों के गढढों को ठीक करने के निर्देश सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को दिए। उन्होंने एसडीएम, पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने कहा कि गुड समेरिटन स्कीम के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करें। ताकि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद हेतु लोग आगे आ सके। ऐसे गुड समेरिटन लोगों को चिन्हित करते हुए पुरस्कृत किया जाए।

ठंड एवं शीत लहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गरीब एवं निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए जाए। मलारी, औली, मंडल आदि बर्फवारी वाले क्षेत्रों में सड़कों को सुचारू रखने हेतु पुख्ता इंतेजाम सुनिश्चित रखे।

सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी आल्विन रॉक्सी ने अवगत कराया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा इंटीग्रेटड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। जिसमें पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य एवं सार्वजनिक निर्माण से जुड़े विभाग बेहतर तालमेल के साथ दुर्घटनाओं को कम करने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि वाहन दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को त्वरित उपचार दिया जाना अत्यंत आवश्यक होता है और दुर्घटना के बाद पहला घंटा घायल व्यक्ति के लिए गोल्डन आवर होता है। दुर्घटना में गम्भीर घायल व्यक्ति को त्वरित उपचार दिलाने में मदद पहुंचाने वाले लोगों को पुरस्कृत करने हेतु गुड समेरिटन स्कीम संचालित है। जिसके तहत घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुचाने वाले व्यक्ति को 5 हजार नकद पुरस्कार दिया जाता है और राष्ट्रीय स्तर चिन्हित होने पर ऐसे व्यक्तियों को एक लाख तक का पुरस्कार दिए जाने का प्राविधान किया गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर इस वर्ष परिवहन कार्यालय के द्वारा 1702 वाहनों के चालान और 63 वाहन सीज किए गए। इसके अलावा वाहन दुर्घटनाओं की 14 मजिस्ट्रेटी जांच में से 8 जांच पूरी हो कर ली गई है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्माए सीओ पुलिस धन सिंह तोमर, सीएमओ डा एसपी कुडियाल, आरटीओ ऑल्विन रॉक्सी सहित सभी एसडीएम लोनिवि, बीआरओ, पुलिस एवं अन्य सड़क निर्माणदायी विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद थे।

Share46SendTweet29
Previous Post

हर रोज वैक्सीनेशन टारगेट होता जा रहा है दूर

Next Post

चुनाव के दौरान संदेहात्मक नकदी निकासी पर बैंक रखेंगे ध्यान

Related Posts

उत्तराखंड

नैनीताल के अस्तित्व पर खतरा भूस्खलन ले लेगा शहर की जान

September 21, 2026
5
उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार को राज्य पक्षी मोनाल से मोह नहीं

September 21, 2026
5
उत्तराखंड

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

September 21, 2026
4
उत्तराखंड

डोईवाला: NSA अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की कथित टिप्पणी से भाजपाइयों में रोष, पुतला जलाया

September 21, 2026
35
उत्तराखंड

जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री

September 21, 2026
3
उत्तराखंड

देवभूमि के उस लाल को आज हमारी जरूरत है

September 21, 2026
6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67742 shares
    Share 27097 Tweet 16936
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

नैनीताल के अस्तित्व पर खतरा भूस्खलन ले लेगा शहर की जान

September 21, 2026

उत्तराखंड सरकार को राज्य पक्षी मोनाल से मोह नहीं

September 21, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.