रिपोर्ट:प्रियांशु सक्सेना
डोईवाला। शुगर मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन दिया। अखिल भारतीय किसान सभा से जुड़े किसानों ने गन्ने की रेट की घोषणा करने सहित किसानों की अन्य मांगो क़ो लेकर गन्ना मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। वही, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी गन्ने का मूल्य पंजाब और हरियाणा के बराबर 450 करवाने की मांग को लेकर मंत्री को ज्ञापन दिया। कहा की यदि समर्थन मूल्य घोषित नही किया तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, करतार नेगी, उमेद बोरा, ताजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, याकूब अली, जाहिद अंजुम, सावन राठौर आदि थे।












