• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जिलाधिकारी ने आगामी केदारनाथ यात्रा से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग कुंड से गौरी कुंड तक व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

11/01/24
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
117
SHARES
146
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट:सत्यपाल नेगी

रूद्रप्रयाग। जिलाधिकारी ने गुरुवार को यात्रा से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ कुंड से लेकर गौरीकुंड तक सड़क, बिजली-पानी की आपूर्ति,पार्किंग सहित आदि अनिवार्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आगामी यात्रा के लिए अभी से सभी तैयारियां पूर्ण करने की निर्देश दिए।राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों को यात्रा शुरू होने से पूर्व ही पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं संबंधित एजेंसियों द्वारा किए जा रहे रोड कटिंग कार्य 31जनवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कुंड बैराज के समीप निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार का कार्य अनिवार्य रूप से 15 जनवरी से पूर्व शुरू करने की निर्देश दिए।वहीं सेमी ग्राम के समीप करीब 2 किलोमीटर सिंकिंग जोन का सुधारीकरण एवं आरसीसी कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से यात्रा शुरू होने से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए,जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण के दौरान निकल रहे मलवे का निस्तारण भी कटिंग के साथ लगातार करने की निर्देश दिए।ताकि मलवे के चलते यातायात किसी भी हालत में अवरुद्ध न हो।यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग पर जाम की समस्या ना हो एवं यातायात निर्बाध रूप से संचालित होता रहे इसके लिए जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए।उन्होंने मैंखंडा,फटा एवं रामपुर डाट पुलिया के पास में पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित कर राष्ट्रीय राजमार्ग एवं संबंधित एजेंसियों को स्थलों का सर्वे कर पार्किंग के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं रामपुर डाट पुलिया के समीप पार्किंग के साथ ही पर्यटन विभाग के सहयोग से सौंदर्यकरण  एवं व्यू प्वाइंट विकसित करने का प्रस्ताव भी तैयार करने की निर्देश दिए।वहीं सोनप्रयाग पुल के समीप वाहनों की आवाजाही के लिए पर्याप्त स्थान तैयार करने की संभावनाएं देखते हुए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।वहीं गौरीकुंड शटल पार्किंग स्थल के चौड़ीकरण एवं पार्किंग को डबल स्टोरी विकसित करने के लिए भी एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश डीडीएमए को दिए। गौरीकुंड बाजार में सेक्टर ऑफिस एवं डण्डी-कंडी बुकिंग ऑफिस के सुधारीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश डीडीएमए को दिए।गौरीकुंड से बाबा केदारनाथ को जा रहे पैदल ट्रैकिंग मार्ग पर भीड़ एवं जाम की स्थिति से निजात पाने के लिए जिलाधिकारी ने श्री गौरी माई मंदिर के समीप से वैकल्पिक मार्ग की सम्भावनाएं देखते हुए इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।गौरी मंदिर के समीप पेयजल निगम द्वारा किए जा रहे सीवेज समेत अन्य कार्यों को 20 फरवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए।मुनकुटिया से गौरीकुंड-घोड़ा पड़ाव तक घोड़े-खच्चर के लिए तैयार पैदल मार्ग को दुरुस्त करने के साथ ही पूरे मार्ग में सोलर एवं विद्युत लाइट लगवाने का प्रस्ताव भी तैयार करने के निर्देश भी डीडीएमए को दिए। जिलाधिकारी ने सिंचाई खंड केदारनाथ को गौरीकुंड से लेकर सोनप्रयाग शटल सेवा के शुरुआती स्थल तक नदी सुधारीकरण के लिए संभावित स्थानों पर सुरक्षा दीवार निर्माण करने के निर्देश दिए।वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग को भी इस बीच सभी संभावित स्थानों पर सड़क सुधारीकरण एवं इंटरलॉकिंग करवाने के निर्देश दिए।इसके अलावा सोनप्रयाग शटल शिव पुलिया के समीप जिला प्रशासन की शेड एवं अन्य बिल्डिंगों के सौंदर्य करण के निर्देश भी दिए।उन्होंने संभावित स्थानों पर एपण कला करने के भी निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकेटीसी योगेंद्र सिंह,उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला,खनन अधिकारी डॉ दीपक हटवाल,सीओ हर्षवर्धनी सुमन,विमल रावत,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवाड़,अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मनोज भट्ट,अधिशासी अभियंता सिंचाई राजेश नौटियाल, तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share47SendTweet29
Previous Post

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तरकाशी में बाबा बौख नाग के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की

Next Post

अलीगढ़ से लाया गांजा जौलीग्रांट में पकड़ा

Related Posts

उत्तराखंड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली बना कुत्तों की ऐशगाह

June 17, 2026
73
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मात्र चार दिनों में 124782 श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दिव्य दर्शन

April 25, 2026
23
उत्तराखंड

श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले

April 22, 2026
16
उत्तराखंड

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री

April 16, 2026
16
उत्तराखंड

मुन्दोली राइडर्स क्लब ने प्रतिभाओं को निखारने का बीड़ा उठाया

March 26, 2026
17
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में रुद्रप्रयाग विकास की नई रफ्तार पर

February 6, 2026
20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67748 shares
    Share 27099 Tweet 16937
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: सॉन्ग नदी पुल के नीचे चलाया स्वच्छता अभियान

September 26, 2026

उत्तराखंड फिल्म नीति का दिखा असर

September 26, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.