• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी़ भूषण ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका : विधानसभा अध्यक्ष

15/08/24
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
42
SHARES
52
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।

देहरादून। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी़ भूषण ने विधानसभा भवन देहरादून में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीरों, शहीदों की शहादत को याद किया। उन्होंने ध्वजारोहण के बाद प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में ऋतु खण्डूडी़ भूषण ने कहा कि यह दिन न केवल हमारे देश की आज़ादी का जश्न मनाने का दिन है, बल्कि यह हमें उन बलिदानों की भी याद दिलाता है, जिसके परिणाम स्वरूप हमे आज़ादी मिली। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारे पूर्वजों ने किस प्रकार से अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता की अमूल्य धरोहर सौंपी है। मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करती हूँ, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। साथ हीं उन्होंने इस विशेष अवसर पर, कवि प्रदीप की लिखी चंद पंक्तियों को दोहराया:

ऐ, मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा

ये शुभ दिन है हम सब का, लहरा लो तिरंगा प्यारा

पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने हैं प्राण गँवाए

कुछ याद उन्हें भी कर लो, जो लौट के घर ना आए,

हाल ही में देश की रक्षा करते हुए उत्तराखंड के वीर जवान सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार कमल सिंह, राइफलमैन अनुज नेगी, राइफलमैन आदर्श नेगी, नायक विनोद सिंह ने देश के लिए अपनी सहादत दी। कल भी हमारे देश और उत्तराखंड राज्य के लिए कश्मीर के डोडा जिले से एक दु:खद समाचार आया कि आतंकियों से लोहा लेते हुए वीर 25 वर्षीय कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गये। सभी अमर सहीदों को श्रदांजलि अर्पित की। ऋतु खण्डूडी़ भूषण ने प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के संबंध में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प, न केवल एक राष्ट्रीय लक्ष्य है, बल्कि यह प्रत्येक भारतीय के सपनों और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब भी है। इस विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उत्तराखंड के हर व्यक्ति में राष्ट्र सेवा की भावना कूटकूट कर भरी हुई है और यह भावना विकसित भारत के निर्माण में एक मजबूत आधार प्रदान करेगी। अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने केरल के वायनाड और उत्तराखंड में आई आपदा का जान गवाने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की उन्होंने गढ़वाल के बूढ़ाकेदार, तिंगाढ़-तोली और कुमाऊ के जागेश्वर, मुनस्यारी में बादल फटने पर अपना दुःख जताया और प्रभावितों के प्रति अपने संवेदनाएं व्यक्ति की।  खण्डूडी़ ने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए”एक पेड़ मां के नाम”अभियान को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की सराहना करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देती है, बल्कि मातृत्व और महिलाओं के सम्मान को भी एक नई ऊंचाई देती है। इस अभियान के माध्यम से लोग अपने माताओं के नाम पर पेड़ लगाते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में विधानसभा सचिवालय में ई विधानसभा को लेकर जानकारी देते हुए बताया की उत्तराखण्ड विधानसभा अब ई-विधानसभा होने जा रही है। नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन (नेवा) योजना के तहत नवंबर-दिसंबर माह में होने वाले शीतकालीन सत्र से ई-विधानसभा शुरू करने की तैयारी है। देहरादून और गैरसैण विधानसभा भवन में ई- विधानसभा के लिए मरम्मत और नवीनीकरण के कार्य चल रहे हैं। इस नई पहल के माध्यम से हम अपनी विधानसभा को और भी अधिक पारदर्शी, सुलभ और प्रगतिशील बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। ई-विधानसभा का उद्देश्य न केवल कार्यप्रणाली को डिजिटल बनाना है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि हमारे जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच संवाद और सूचनाओं की उपलब्धता सुगम हो ।उन्होंने कहा की हमारे विधानसभा का हर कार्य अब डिजिटल रूप में होगा, जिससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि समय की भी बचत होगी। इससे न केवल हमारे विधायकगण, बल्कि जनता को भी विधानसभा की गतिविधियों के बारे में सटीक और त्वरित जानकारी प्राप्त होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्मिकों से अपील कि सभी ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से अपने दायित्व एवं कार्यों का निर्वहन करें एवं प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। अपने संबोधन के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित बच्चों को मिष्ठान और पुरस्कार वितरित किए साथ ही उन्होंने विधानसभा सचिवालय में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी़ ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर भी ध्वजारोहण किया।

Share17SendTweet11
Previous Post

राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया

Next Post

समरफील्ड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया

Related Posts

उत्तराखंड

विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली ने जीता स्वर्ण व कांस्य पदक

June 20, 2026
2
उत्तराखंड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ने एक्सपायरी बता कर हजारों, लाखों की दवाओं को फूंक डाला

June 20, 2026
3
उत्तराखंड

जीआरआरसी लैंसडाउन में योग सत्र में सैन्य अधिकारियों, जवानों एवं परिजनों ने लिया उत्साहपूर्वक प्रतिभाग

June 20, 2026
5
उत्तराखंड

रोटरी क्लब क्लब कोटद्वार द्वारा सड़क किनारे कार्य करने वाले लोगों को धूप व वर्षा से बचाव हेतु शेल्टर वितरित किये

June 20, 2026
4
उत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

June 20, 2026
5
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि

June 19, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67702 shares
    Share 27081 Tweet 16926
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45783 shares
    Share 18313 Tweet 11446
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38060 shares
    Share 15224 Tweet 9515
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37448 shares
    Share 14979 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37339 shares
    Share 14936 Tweet 9335

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली ने जीता स्वर्ण व कांस्य पदक

June 20, 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ने एक्सपायरी बता कर हजारों, लाखों की दवाओं को फूंक डाला

June 20, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.