• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

ऊखीमठ क्षेत्र पंचायत बैठकब्लाक प्रमुख श्वेता पांडेय की अध्यक्षता में हुई,जनप्रतिनिधियों द्वारा 62 प्रस्ताव को सदन के पटल रखा

21/09/24
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
55
SHARES
69
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रिपोर्ट-सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग        

रुद्रप्रयाग: क्षेत्र पंचायत ऊखीमठ की बैठक ब्लाॅक प्रमुख श्वेता पांडेय की अध्यक्षता में ब्लाॅक सभागार ऊखीमठ में आयोजित की गई। इस दौरान जन प्रतिधियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संबंधित 62 प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किए गए। जिसमें जनप्रतिनिधियों द्वारा अधिकतर प्रस्ताव पानी, सड़क, शिक्षा, बिजली आदि सहित अन्य प्रस्तावों को प्रमुखता से सदन में रखा गया । क्षेत्र समिति की बैठक में प्रधान ग्राम पंचायत मक्कू विजयपाल सिंह नेगी ने पात्र ग्रामीण काश्तकारों को पाॅली हाउस का लाभ दिलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कैल में प्रांगण निर्माण व चारदीवारी करने की भी मांग की। स्यांसू प्रधान राकेश सिंह ने गांव को मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग की। ब्यूंखी के प्रधान सुदर्शन सिंह ने प्राथमिक विद्यालय में बालिका शौचालय व खेल मैदान निर्माण के क्षतिग्रस्त होने की समस्या से अवगत कराया। बुरूवा की प्रधान सरोज देवी ने विसुड़ी बीट में वन विभाग की चैकी से माड धार तक 5 किमी रास्ता सुधारीकरण की मांग की। प्रधान ग्राम पंचायत किमांणा संदीप सिंह पुष्पवान ने उदयपुर पेंज करोखी सड़क मार्ग पर गड्ढे होने की समस्या से अवगत कराया। गैड़ की प्रधान राजेश्वरी देवी ने प्राथमिक विद्यालय में लंबे समय से अध्यापकों की कमी के कारण शिक्षक की तथा उनियाणा के प्रधान महावीर सिंह पंवार ने राउमावि में विभिन्न विषयों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की। उथिंड के प्रधान हर्षवर्धन सेमवाल ने प्राथमिक विद्यालय उथिंड के जीर्ण-शीर्ण भवन होने से छात्रों को हो रही समस्या व जंगली जानवरों द्वारा ग्रामीणों की फसल को हो रहे नुकसान की समस्या से अवगत कराया। बेडुला गांव की प्रधान दिव्या देवी ने तिमली नामक तोक में भूधंसाव की रोकथाम हेतु सुरक्षा दीवार लगाने, देवर गांव की प्रधान लक्ष्मी देवी ने गांव में सोलर लाईट लगाने संबंधी तथा जग्गी बग्वान के प्रधान प्रदीप सिंह ने राउंलैक से जग्गी बग्वान को जोड़ने का मुख्य मोटर मार्ग खोलने की मांग की।पेलिंग की प्रधान सावित्री नेगी ने सदन को अवगत कराया है कि ग्राम सभा में जल जीवन मिशन के तहत जो भी कार्य किए गए हैं उसका अभी तक ग्रामवासियों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को जल संस्थान द्वारा एक व्यक्ति के दो-दो बिल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।  बैठक में ब्लाॅक प्रमुख श्वेता पांडेय ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी क्षेत्र की समस्याओं के प्रस्ताव बैठक में प्रस्तुत किए गए हैं उन प्रस्तावों पर संबंधित अधिकारी अगली आयोजित होने वाली क्षेत्र समिति की बैठक से पूर्व ही उनका निराकरण करना सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार का कोई बिलंब न किया जाए। उन्होंने उपस्थित जन प्रतिनिधियों से कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में जन प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किए गए हैं उन प्रस्तावों पर संबंधित विभागीय अधिकारी संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त प्रस्तावों पर किसी भी प्रकार का कोई बिलंव एवं शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन अधिकारियों द्वारा योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया जाना है वह अधिकारी दो-तीन के भीतर ही मौका मुआयना करते हुए वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए इस पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को भी निर्देश दिए हैं कि 15वें वित्त में जो भी धनराशि स्वीकृत की गई है इससे जो भी कार्य किए जाने हैं उन योजनाओं/कार्यों का पूर्ण विवरण एवं लागत स्वीकृत धनराशि सहित एवं निर्माण कार्य की स्थिति से पूर्ण जानकारी से सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के भी निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र समिति की बैठक में स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से जो 62 प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किए गए हैं उन पर संबंधित अधिकारी समयबद्धता के साथ आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार का कोई विलंब न किया जाए। उन्होंने ग्राम प्रधानों से भी अपेक्षा की है कि भू प्रबंधन समिति की बैठक सभी ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में आयोजित की जाए जिसमें ग्राम सभाओं में भूमि संबंधित जो भी प्रकरण हैं। इस संबंध में बैठक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। बैठक में कनिष्ठ प्रमुख शैलेंद्र कोटवाल,सदस्य जिला पंचायत गणेश चंद्र तिवारी, विनोद सिंह राणा,प्रधान संगठन अध्यक्ष सुभाष रावत,संदीप पुष्पवान,मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट,जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा,जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे,अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश पिल्लई, परियोजना अधिकारी उरेड़ा राहुल पंत,क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह,परियोजना प्रबंधक रीप बीके भट्ट,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ.आशीष रावत सहित क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि,जिला व ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share22SendTweet14
Previous Post

डोईवाला : महाविद्यालय ने काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत व्यापक रूप से सफाई अभियान चलाया

Related Posts

उत्तराखंड

लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग

March 2, 2026
7
उत्तराखंड

चुनौतियां: रोबोट तथा बॉट्स के संचालन का दायित्व संभाल लेंगी!

March 2, 2026
5
उत्तराखंड

खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर

March 2, 2026
4
उत्तराखंड

वीरभद्र पशुलोक बैराज, ऋषिकेश में हितधारकों एवं नागरिकों के साथ सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026
88
उत्तराखंड

श्री दरबार साहिब में पैदल संगत का पुष्पवर्षा व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के साथ हुआ भव्य स्वागत

March 2, 2026
7
उत्तराखंड

डॉ. हरीश चंद्र अंडोला को उत्कृष्ट लेखन के लिए दृष्टि संस्था ने सम्मानित किया

March 2, 2026
44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67659 shares
    Share 27064 Tweet 16915
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38046 shares
    Share 15218 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37435 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37323 shares
    Share 14929 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग

March 2, 2026

चुनौतियां: रोबोट तथा बॉट्स के संचालन का दायित्व संभाल लेंगी!

March 2, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.