• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

पात्र व्यक्ति को मिले समाज कल्याण की योजना का लाभ: देशराज कर्णवाल।

16/05/25
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
36
SHARES
45
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

विनोद कुमार/उत्तराखंड समाचार।

देहरादून। उत्तराखंड, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष श्री देशराज कर्णवाल ने शुक्रवार को देहरादून विकास भवन सभागार में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जनपद में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया समाज कल्याण की योजनाओं से मिशन मोड में शत प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की ओर से राज्य के 95 ब्लाक, सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं में बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम से 200 शिविर लगाए जा रहे है। इन शिविरों में सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा। ताकि प्रत्येक लाभार्थी को योजनाओं से जोड़ा जा सके। उन्होंने अधिकारियों से जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं की भी जानकारी ली। कहा कि शासन स्तर की समस्याओं का तत्काल समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उपाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय का सपना था कि समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। कहा कि ‘‘बाबा तेरा मिशन अधूरा, मोदी-धामी कर रहे पूरा’’। केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश धामी सरकार आज बाबा साहेब और उपाध्याय जी का सपना पूरा कर रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करके बाबा साहेब का सपना साकार किया है। उपाध्यक्ष ने कहा कि सहायक समाज कल्याण अधिकारी ग्राम पंचायत की खुल बैठकों में अनिवार्य रूप से जाए और लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दें। सामाजिक संगठनों से वार्ता करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में समस्याओं को दूर करें और आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया। समाज कल्याण से जुड़े सभी विभाग आपस में बेहतर तालमेल बनाते हुए शत प्रतिशत पात्र लोगों को योजना का लाभ दें। इस दौरान उपाध्यक्ष ने रेखीय विभागों से अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली।उपाध्यक्ष ने जनपद में एक से 12वीं कक्षा तक पंजीकृत 4.17 लाख बच्चों मात्र 3 हजार बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ दिए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने समाज कल्याण और शिक्षा विभाग के अधिकारियों निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, ब्लाक, नगर निगम और नगर पालिकाओं में होर्डिंग्स लगाकर समाज कल्याण की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें। छात्रवृति की आवेदन प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए। कोई भी पात्र बच्चा छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाए। वही जनपद में कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को पोषक आहार उपलब्ध कराते हुए ऐसे बच्चों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक के बाद मा0 उपाध्यक्ष ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भगत सिंह कॉलोनी देहरादून में विद्यालय की आवासीय व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से मा0 उपाध्यक्ष को अवगत कराया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद देहरादून में 73344 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन, 11301 दिव्यांग पेंशन, 1178 दिव्यांग भरण पोषण अनुदान, और 708 लोगों को किसान पेंशन दी जा रही है। अनुसूचित जाति, जनजाति, विधवा व दिव्यांग की पुत्री विवाह के तहत 949, अटल आवास योजना के तहत 124, अनुसूचित जनजाति उपयोजना के तहत 81 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। डॉ भीमराव अंबेडकर बालक छात्रावास काण्डोली में 96 छात्र, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय डोईवाला में 49 छात्र पढते है। वर्ष 2024-25 में 7793 बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। बैठक में प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रधान सचिव अनिल गौड़, पार्षद विशाल विरला, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, एसडीएम हरि गिरी, पीडी डीआरडीए विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, मुख्य कृषि अधिकारी देवेन्द्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकार डॉ विद्याधर कापडी, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा बीके बमराडा, ईई आरडब्ल्यूडी अनिल कुमार, डीपीओ मीना बिष्ट, डीपीओ आईसीडीएस जितेन्द्र कुमार सहित रेखीय विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share14SendTweet9
Previous Post

उत्तराखंड में जनसांख्यकीय परिवर्तन प्रदेश ही नहीं देश के लिए भी घातक

Next Post

एक दिवसीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा

September 10, 2026
5
उत्तराखंड

हिमालयी क्षेत्र में तेजी से हो रहे पर्यावरणीय और पारिस्थितिक बदलावों  त्रासदी का कारण!

September 10, 2026
6
उत्तराखंड

यूजेवीएन लिमिटेड में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती मनाई गई

September 10, 2026
8
उत्तराखंड

लोकगायक किशन महिपाल को डायट गौचर ने किया सम्मानित

September 10, 2026
5
उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती समारोह उत्साह पूर्वक मनाया

September 10, 2026
7
उत्तराखंड

बधाण की राजराजेश्वरी नंदा देवी की यात्रा अपने छ्ठे़ पड़ाव सूना गांव पहुंची

September 10, 2026
6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67734 shares
    Share 27094 Tweet 16934
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45793 shares
    Share 18317 Tweet 11448
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38077 shares
    Share 15231 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37456 shares
    Share 14982 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37380 shares
    Share 14952 Tweet 9345

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा

September 10, 2026

हिमालयी क्षेत्र में तेजी से हो रहे पर्यावरणीय और पारिस्थितिक बदलावों  त्रासदी का कारण!

September 10, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.