• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 27 शिकायते दर्ज हुईं

जिसमें 11 शिकायतों का मौके पर किया गया निराकरण

04/03/24
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
230
SHARES
288
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट – सत्यपाल नेगी/ रूद्रप्रयाग 

रूद्रप्रयाग: जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 27 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कांडा लक्ष्मण सिंह ने गांव के अंतर्गत नौली नामम तोक में क्षतिग्रस्त पेयजल की मरम्मत करने की मांग की।थलासू गांव के मदन लाल ने अवगत कराया कि उनका मकान क्षतिग्रस्त है।जिसके लिए उन्होंने मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।वार्ड नं. 07 के निवासियों द्वारा सड़क से पूरण सिंह के आवास तक क्षतिग्रस्त रास्ते में गंदे पानी के चैंबर की मरम्मत करने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया।कोलू निवासी बलवीर सिंह राणा ने गौशाला व शौचालय दिलाए जाने की मांग की। जयकंडी की बसंती देवी ने अवगत कराया कि उनका आवास पूर्णतः कच्चा है जिसमें बरसात के दिनों में पानी अंदर घुस जाता है जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास दिलाए जाने की मांग की। मक्कूमठ निवासी रेवाधर प्रसाद ने जल जीवन मिशन योजना के तहत गुणवत्ता के साथ कार्य नहीं किए जाने की शिकायत दर्ज की।जवाड़ी निवासी नरेश कप्रवाण ने माई की मंडी-जवाड़ी तक मोटर मार्ग से उनके खतों को भारी नुकसान होने से सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की।धरियांज गांव के सुफल सिंह ने लोनिवि द्वारा सड़क निर्माण से प्रभावितों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों को सभी अधिकारी गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका समयबद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें एवं जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है उन पर भी तत्परता से निरीक्षण कर जो भी कार्यवाही की जानी हैं उन पर तत्परता से कार्यवाही की जाए। साथ ही जिन शिकायतों पर कार्यवाही की जा रही है उनकी सूचना संबंधित शिकायतकर्ता एवं जिला कार्यालय को इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर मुख्यमंत्री जन समर्पण पोर्टल का भी प्रस्तुतिकरण भी किया गया जिसमें तहसील दिवसों एवं जनता मिलन एवं अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण एवं की गई कार्यवाही के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराई गई।सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में एल-1 पर 176 तथा एल-2 पर 44 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं।जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु,मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती,अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा,उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया,परियोजना निदेशक डीआरडीए विमल कुमार,जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा,मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट,जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे सहित जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण मौजूद रहे।

Share92SendTweet58
Previous Post

हेंलग डुमक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है

Next Post

रूद्रप्रयाग जिले में पाँच हजार से अधिक नए युवा वोटर डालेंगे वोट,

Related Posts

उत्तराखंड

यूजेवीएन लिमिटेड में 12 लेखाकारों की सहायक लेखाधिकारी पद पर पदोन्नति

August 14, 2026
20
उत्तराखंड

चीला विद्युत गृह की इकाई संख्या-4 का सफल सिंक्रोनाइजेशन — 39 मेगावाट लोड पर संचालन से बढ़ी उत्पादन क्षमता एवं विश्वसनीयता

August 14, 2026
16
उत्तराखंड

कांवड़ मेला में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले कार्मिक सम्मानित

August 14, 2026
5
उत्तराखंड

भौतिकविद डा० डी डी पन्त: उत्तराखण्ड की धरोहर

August 14, 2026
5
उत्तराखंड

फिर परियोजना में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल?

August 14, 2026
5
उत्तराखंड

कैसे बनेगा विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन?

August 14, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67721 shares
    Share 27088 Tweet 16930
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45789 shares
    Share 18316 Tweet 11447
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38074 shares
    Share 15230 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37455 shares
    Share 14982 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37374 shares
    Share 14950 Tweet 9344

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

यूजेवीएन लिमिटेड में 12 लेखाकारों की सहायक लेखाधिकारी पद पर पदोन्नति

August 14, 2026

चीला विद्युत गृह की इकाई संख्या-4 का सफल सिंक्रोनाइजेशन — 39 मेगावाट लोड पर संचालन से बढ़ी उत्पादन क्षमता एवं विश्वसनीयता

August 14, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.