• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम हेतु गंभीरता से कार्य करें अधिकारी : जिलाधिकारी गढ़वाल

जंगलों में आग लगने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें सभी अधिकारी

26/04/24
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
62
SHARES
77
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।

पौड़ी गढ़वाल। वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में बैठक ली। उन्होंने उपजिलाधिकारी, वन विभाग, राजस्व व खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी बनाने के निर्देश दिये हैं। कहा कि जंगलों में आग लगने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम में देना सुनिश्चित करें।

शुक्रवार को वनाग्नि रोकथाम की बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को प्रतिदिन वनाग्नि की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में आग लगने की सूचना प्राप्त होती है उस क्षेत्र में आग लगाने वाले व्यक्तियों पर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति आग लगाने वाले व्यक्तियों की सूचना किसी अधिकारी या कंट्रोल रूम को देता है उनका नाम गोपनीय रखा जायेगा।जिलाधिकारी ने वनाग्नि की रोकथाम के लिए समस्त उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। कहा कि वनाग्नि घटनाओं पर निरंतर रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बनाये रखें। उन्होंने कहा कि वन विभाग, आपदा व पुलिस विभाग अपने-अपने कंट्रोल रूमों को सक्रिय रखें तथा आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को तत्काल उसकी सूचना दें। जिससे उस क्षेत्र में वनाग्नि घटनाओं को रोका जा सकेगा।जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को सख्त निर्देश दिये हैं कि ऐसे विद्यालय जिनका रास्ता जंगलों से होते हुए गुजरता है उन स्कूलों की सूचना तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि इन विद्यालयों के आस-पास आग लगने की सूचना मिलती है तो ऐसे विद्यालयों में अवकाश समय पर देना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के खंड स्तरीय अधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाने के निर्देश दिये हैं। वहीं जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को आग से बचाने के लिए विद्युत ट्रांसफार्मरों की सेफ्टी करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने सभी थाना व अन्य अधिकारियों को वनाग्नि घटनाओं के प्रति सक्रिय रहने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरियों की जिम्मेदारी गांव के आस-पास आग लगने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को देना होगा। इसके अलावा उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस डीसीआर, आपदा कंट्रोल रूम व वन विभाग के कंट्रोल में तैनात कार्मिक समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगाने वाले व्यक्तियों की सूचना देने के लिए टोल फ्री नम्बर 18001804141 पर शिकायत कर सकते हैं, शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिका जोशी, डीएफओ गढ़वाल स्वन्पिल अनिरूद्व, डीएफओ सिविल एवं सोयम प्रदीप कुमार धोलाकंड़ी, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, चौबट्टाखाल अनिल चिन्याल, एसीएमओ डॉ० पारूल सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

Share25SendTweet16
Previous Post

डोईवाला : दक्ष नेगी ने जीता बाक्सिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक 

Next Post

एसएमआर जनजातीय पीजी कालेज साहिया प्रो.तलवाड़ को देगा ‘श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान-2024’

Related Posts

उत्तराखंड

पहाड़ की लोक आस्था से जुड़े सातूं-आठूं

August 19, 2026
1
उत्तराखंड

वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रहरी हैं: मुख्यमंत्री

August 19, 2026
2
उत्तराखंड

संकट में आया खरसू के सौ साल पुराने पेड़ों का अस्तित्व

August 19, 2026
5
उत्तराखंड

विश्वविद्यालय कर्मियों की समस्याओं एवं मांगों पर 24 अगस्त को बैठक

August 19, 2026
24
उत्तराखंड

डोईवाला: सड़क पर कूड़ा फेंकने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

August 19, 2026
38
उत्तराखंड

डोईवाला: 11 एलपीजी सिलेंडर में मानक से कम मिली गैस

August 19, 2026
33

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67722 shares
    Share 27089 Tweet 16931
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45790 shares
    Share 18316 Tweet 11448
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38075 shares
    Share 15230 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37455 shares
    Share 14982 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37374 shares
    Share 14950 Tweet 9344

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

पहाड़ की लोक आस्था से जुड़े सातूं-आठूं

August 19, 2026

वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रहरी हैं: मुख्यमंत्री

August 19, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.