हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित भिटोली महोत्सव कार्यक्रम में देवाल ब्लाक की महिला मंगल दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत कुमाऊनी झोड़ा, चाचाणी,लोक गीत, लोकनृत्य व नाटक प्रस्तुत किए।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए प्रस्तुत कार्यक्रमों की जमकर सराहना करते हुए इस भिटोली महोत्सव के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। देवाल मुख्य बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित भिटोली कार्यक्रम का थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।इस मौके पर विधायक ने महिला दिवस की सभी को बधाई देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा महीलाओं के विकास के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि मां से ही परिवार, क्षेत्र,समाज,देश व विश्व का निर्माण होता हैं।इस लिए सभी को महिलाओं का हरसंभव सम्मान करना चाहिए।इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए देवाल के ब्लाक प्रमुख तेजपाल रावत ने विधायक सहित अन्य अतिथियों का एवं क्षेत्र की महिला मंगल दलों का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले वर्षों की तरह ही इस वर्ष भी भिटोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं।जिस में स्थानीय लोगों के सहयोग से भिटोली प्रदान की जा रही हैं।इस अवसर पर विधायक सहित अन्य अतिथियों ने महिलाओं को भिटोली के रूप में साड़ियां भेट की।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट,भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, कनिष्ठ प्रमुख पिंकी देवी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद रावत, पूर्व जिपंस देवी जोशी, कृष्णा बिष्ट,आशा धपोला,लक्ष्मण बिष्ट, क्षेपंस रमेश गड़िया, देहरादून के सफल व्यवसाई खिलाप बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट,लाखा मंडल के जिपंस अनिल बर्मा, भाजपा नेता रणजीत नेगी,नरेंद्र बिष्ट,नंदी कुनियाल,गंगा सिंह सुयाल,दयाल बिष्ट, युवराज बसेड़ा, जितेंद्र बिष्ट, संदीप बिष्ट, यशवंत मेहरा, लखपत परिहार,राजेंद्र मेहरा, देवाल प्रधान कविता मिश्रा,आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। भिटोली महोत्सव के दौरान महिला मंगल दलों के द्वारा प्रस्तुत, के खोल दा माता खोल भवानी ,धार में किवाड़…,रहाटा नी जाड़ माधोसिंह …,देणा होया,देणा होया बद्री,कूदारा…,मेर बुड्ढिया को ब्या छो रें…,ते पार का भिड़ा नी काट…, सहित कई आकृष्क एवं मनमोहन गीत, नृत्य,झोड़ा,चाचड़ी एवं नाटक प्रस्तुत किए जिनका उपस्थित जनसमूह ने तालियां बजा कर स्वागत किया।












