हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकास खंड थराली के अंतर्गत ग्राम पंचायत तलवाड़ी में ग्राफिक एरा देहरादून की एमएमयू यूनिट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ग्राफिक एरा की एमएमयू यूनिट कुलसारी की ओर से तलवाड़ी में ग्राम प्रधान दीपा फर्स्वाण की अध्ययता मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लें कर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।ग्राफिक एरा चिकित्सक नितिन रौतेला ने बताया एमएमयू यूनिट द्वारा दूरदराज के क्षेत्रों में लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे चिकित्सा से वंचित लोगों को काफी अधिक सुविधा मिल रही हैं। इन शिविरों में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा परामर्श देने के साथ ही उनकी खून की जांचो के साथ ही आवश्यक दवाइयां तथा अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाती हैं।वास्थ्य शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगो का उपचार का निशुल्क दवाइयां प्रदान की जा रही हैं। बताया कि जिन रोगियों का उपचार ग्राफिक एरा एमएमयू यूनिट के द्वारा संभव नहीं हो पाता हैं ऐसे गंभीर मरीजों को ग्राफिक एरा देहरादून चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया जाता हैं, और ग्राफिक एरा द्वारा रोगियों को लेजाने एवं इलाज के बाद वापस भेजने की भी व्यवस्था की जाती हैं।अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के रहने व खाने की व्यवस्था भी अस्पताल प्रबंधन के द्वारा निःशुल्क की जाती है। मरीजों के इलाज और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था अस्पताल की ओर से की जाती है, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का अलग, अलग क्षेत्रों में जारी रहेंगे। तलवाड़ी में आयोजित शिविर में फार्मासिस्ट दीपक खोलिया, कोऑर्डिनेटर दर्शन परिहार, लैब टेक्नीशियन राहुल गॉड ,विक्रम सिंह आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।












