हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली /देवाल। विकास खंड देवाल के अंतर्गत सुदूरवर्ती एवं यातायात से वंचित बलाण गांव के लिए राज्य सरकार की मिसिंग लिंक योजना के तहत स्वीकृत सड़क का एक भव्य समारोह में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने भूमि पूजन किया।
इस मौके पर विधायक ने सड़क स्वीकृति पर क्षेत्रीय जनता को बधाई दी।
देवाल के बलाण गांव को यातायात से जोड़ने के लिए घेस – बलाण मोटर सड़क के किलोमीटर 11 से हाईस्कूल बलाण तक 2.20 किमी मोटर सड़क के निर्माण के लिए 2 करोड़ 80 लाख 83 हजार रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिली हैं। बलाण हाईस्कूल तक मोटर सड़क के निर्माण के क्षेत्रीय जनता लंबे समय से मांग करते आ रही थी, पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान सड़क निर्माण के लिए बलाण के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार भी किया था। सड़क निर्माण के कार्य का जिम्मा पीएमजीएसवाई के कर्णप्रयाग डीविजन को सौंपा गया हैं। एक समारोह में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने इस सड़क का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू करवाया।
इस मौके पर विधायक ने क्षेत्रीय जनता को सड़क निर्माण की बधाई देते हुए कार्यदाई संस्था से गुणवत्ता के साथ समय पर निर्माण कार्य पूरा करने को कहा।इस मौके पर देवाल के प्रमुख तेजपाल रावत ने भी बलाण एवं आसपास के ग्रामीणों को निर्माण कार्य शुरू होने पर बधाई देते हुए, सड़क स्वीकृति करने के लिए विधायक भूपाल राम टम्टा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर देवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, जेष्ठ प्रमुख दीपक गाडिया, विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र बिष्ट, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुंवर सिंह, धर्मेंद्र बिष्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य हरमल, उदयपुर रमेश गडिया, मंडल महामंत्री नरेंद्र बागड़ी, गुड्डू दानू,राकेश भारद्वाज,बलाण के प्रधान खिलाप राम, महिला मंगल दल की उषा देवी, गुड्डी दानू, पीएमजीएसवाई डीविजन कर्णप्रयाग के सहायक अभियंता डीएस भंडारी, कनिष्ठ अभियंता प्रदीप पवांर आदि विचार व्यक्त किए।











