• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

आठ वर्षों में भी बस अड्डे के लिए उपयुक्त भूमि नहीं तलाश सका विभाग

22/01/26
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
26
SHARES
32
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

प्रियांशु सक्सेना /डोईवाला। डोईवाला विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने की दिशा में वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं पूर्व क्षेत्रीय विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा डोईवाला में बस अड्डा निर्माण की सैद्धांतिक घोषणा की गई थी। इस घोषणा के तहत लच्छीवाला स्थित रेशम विभाग की भूमि पर बस अड्डा बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया था। शासन स्तर से निर्देश जारी होने के बाद डोईवाला तहसील प्रशासन ने रेशम विभाग की लगभग दो एकड़ भूमि परिवहन विभाग को आवंटित भी कर दी थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते इस भूमि पर बस अड्डे का निर्माण नहीं हो सका। घोषणा के करीब आठ वर्ष बीत जाने के बावजूद डोईवाला में बस अड्डा निर्माण केवल फाइलों तक ही सीमित रह गया है और प्रशासन अब तक केवल भूमि तलाशने की प्रक्रिया में ही उलझा हुआ है। लंबे समय से क्षेत्रवासी डोईवाला में बस अड्डा बनाए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक यह मांग धरातल पर पूरी नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि डोईवाला में बस अड्डा बनता है तो पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में बस अड्डा न होने के कारण यात्रियों को सर्दी, गर्मी और बरसात में सड़कों पर खड़े होकर लंबे समय तक बस का इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासी जाहिद अंजुम, सावन राठौर और बलबीर सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर को वर्षों बाद भी बस अड्डे जैसी बुनियादी सुविधा नसीब नहीं हो पाई है। बस अड्डा न होने के कारण यात्रियों को डोरमेट्री, वेटिंग एरिया, कैफेटेरिया, बसों की सर्विस लाइन और पर्याप्त पार्किंग जैसी आवश्यक सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है, जिससे रोजाना यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। वहीं कुलजीत सिंह, उमेद बोरा और आशा सेमवाल का कहना है कि बस अड्डा नहीं होने के कारण कई बार यात्रियों को चलती बसों में चढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सड़क पर बसों के रुकने से अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। नगरवासी फुरकान अहमद, सोनी कुरैशी और गोपाल शर्मा ने सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि डोईवाला क्षेत्र में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, सिपेट, शुगर मिल, प्रसिद्ध नेचर पार्क जैसे कई महत्वपूर्ण संस्थान मौजूद होने के बावजूद यात्रियों की बुनियादी सुविधा के लिए आज तक बस अड्डे का निर्माण नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री की घोषणा को कई वर्ष बीत जाने के बाद भी बस अड्डा केवल आश्वासनों तक सीमित है, जिससे क्षेत्र की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।  “डोईवाला में बस अड्डे के निर्माण के लिए सड़क से सटी, आसानी से पहुंच योग्य और विधिक रूप से हस्तांतरण योग्य भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि चयन में इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि वह मुख्य मार्ग के समीप हो, ताकि बसों के संचालन और यात्रियों की आवाजाही में किसी प्रकार की असुविधा न हो। ऑन-रोड उपलब्धता, ट्रैफिक व्यवस्था और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। जैसे ही उपयुक्त भूमि चिन्हित होगी, प्रस्ताव शासन को भेजकर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि डोईवाला में बस अड्डे का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पूर्व में लच्छीवाला स्थित रेशम विभाग की भूमि इसके लिए आवंटित की गई थी, लेकिन वैकल्पिक भूमि न होने का हवाला देकर विभाग ने असहमति जता दी। उन्होंने बताया कि भूमि तलाश को लेकर एमडीडीए और उप जिलाधिकारी के साथ बैठक भी की गई है। विधायक ने कहा कि डोईवाला एक प्रमुख केंद्र है और सरकार उपयुक्त भूमि की तलाश में जुटी है।

Share10SendTweet7
Previous Post

युवा आपदा मित्रों के प्रशिक्षण का आठवां बैच हुआ सम्पन्न

Next Post

पत्रकार सूरज कुकरेती को ‘एडवोकेट जगमोहन भारद्वाज स्मृति सम्मान – 2026’ से किया गया सम्मानित

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को मुख्यमंत्री आवास से दिखाई हरी झंडी

November 5, 2026
9
उत्तराखंड

कुंभ में करोड़ों खर्च, मगर कॉलेज के पास अपना भवन तक नहीं

November 5, 2026
9
उत्तराखंड

पूरे विश्व में एकता का प्रतीक है दीपावली का त्योहार

November 5, 2026
8
उत्तराखंड

सुप्रीम कोर्ट ने जनसंख्या में गिरावट पर चिंता जताई

November 5, 2026
7
उत्तराखंड

मोटे अनाजों को पहचान तो मिली पैदावार बढ़ाना भी एक चुनौती

November 5, 2026
6
उत्तराखंड

राजकीय इंटर कॉलेज सवाड़ के छात्र विवेक सिंह ने राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स के क्रॉस कंट्री में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

November 5, 2026
47

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45795 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38083 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37463 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37388 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को मुख्यमंत्री आवास से दिखाई हरी झंडी

November 5, 2026

कुंभ में करोड़ों खर्च, मगर कॉलेज के पास अपना भवन तक नहीं

November 5, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.