रोबिन वर्मा
नौगांव। पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने विकास खण्ड नौगांव के बनाल पट्टी एवं मुगरसन्ती विकास खण्ड पुरोला के सर बडियार क्षेत्र सहित 26 ग्राम पंचायत के महिला मंगल दलों को तृतीय चरण में विधायक निधि से गांव में होने वाले सामुहिक कार्यक्रमों के लिए सामाग्री का वितरण किया जिसमें विभिन्न प्रकार के सामान दिया।
प्रत्येक ग्राम पंचायत को 40 कुर्सियां मैट बर्तन आदि वितरित किए गए। जिससे ग्रामीणों को गांव में होने वाले कार्यक्रम के सम्पादन में सुलभता होगी जिससे सभी महिलाओं में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने कहा कि पहली बार किसी विधायक ने महिलाओं एवं अंतिम छोर के नागरिकों की चिंता की है । इस दौरान विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि यह महिला मंगल दलों को दी गई सामाग्री से गांव में होने वाले मांगलिक कार्य शादी व्याह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रमों के सम्पादन में सुलभता होगी जिससे गरीब एवं अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ होगा , हमारी केंद्र एवं प्रदेश की सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है महिलाओं का सम्मान हमारी प्राथमिकता है । इस मौके पर दर्जाधारी राज्यमंत्री जगत सिंह चौहान , दर्जाधारी राज्यमंत्री उपाध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग श्याम डोभाल, मण्डल अध्यक्ष नौगांव अमिता परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा आनंदी राणा,जिला उपाध्यक्ष कमला राणा पूर्व मण्डल अध्यक्ष नौगांव संदीप असवाल, मण्डल महामंत्री प्रताप सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा धर्मदास , गढ़वाल संयोजक किसान मोर्चा विजय रावत, सोवेन्द्र रावत , जसपाल परमार, मनीष राणा, प्रकाश रावत, अनित राणा, सहित विभिन्न ग्राम पंचायत कि महिला मंगल दलों की सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।











