• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

पुरानी पेंशन पर कार्मिकों की चेतावनी, 7 नवम्बर को महारैली निकालेंगे

27/10/21
in अल्मोड़ा, उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
186
SHARES
233
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे के नेतृत्व में कार्मिकों की पुरानी पेंशन बहाली पर निष्क्रियता के विरोध में दिनांक 7 नवम्बर को देहरादून में परेड ग्राउंड से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेशभर से 80 हज़ार कार्मिक प्रतिभाग करेंगे। कार्मिकों का कहना है कि सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीरता से कोई कदम नही उठा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए पिछले लंबे समय सैकडों ज्ञापन दे चुके हैं। कई अनुनय विनय कार्यक्रम आयोजित कर चुके है। संयुक्त मोर्चा के लंबे संघर्ष को देखते हुए पेंशन उपसमिति का गठन सरकार ने किया । उससे भी कोई हल निकलता नही दिखा। संयुक्त मोर्चे के विधानसभा घेराव से पहले सरकार ने वार्ता का न्यौता दिया जिस वार्ता में एक माह के भीतर पुरानी पेंशन के विषय पर कार्यवाही होने का आश्वासन सरकार द्वारा मिला था। परंतु सरकार को पुरानी पेंशन के विषय पर रिप्रेजेंटेशन देने के बाद भी आज 2 माह तक कोई कार्यवाही इस ओर नही हुई है जो कि दुखद है। अतः अब सरकार को 80 हज़ार कार्मिकों के भविष्य के बारे में सचेत करने हेतु मजबूरन चेतावनी के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। अतः 7 नवम्बर को कार्मिक देहरादून पहुंच कर पुरानी पेंशन की विशाल रैली में अपनी प्रतिभागिता देकर सरकार को चेताने का प्रयास करें।

प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन पर अब और उदासीनता बर्दाश्त नही हो सकती सब्र की भी एक सीमा होती है। सालों से कई पिछली सरकारें इस विषय पर हमें बेवकूफ बनाती रही हैं लेकिन सरकारों के शायद मालूम नही की हर किसी का समय बदलता है। पुरानी पेंशन के मुद्दे में कितनी ताकत है इसका अनुभव 7 नवम्बर की रैली में सरकार को हो जाएगा। अब निवेदन बहुत हो चुके अब सिर्फ आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। राज्य के हर कार्मिक से निवेदन है कि संयुक्त मोर्चा की ताकत बने पुरानी पेंशन बहाली की इस महारैली में शामिल होकर पुरानी पेंशन की मुहिम को मजबूत करें।

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ड़ॉ डी सी पसबोला ने कहा कि यह विषय राज्य सरकार का है यह सरकार ने भी स्वीकार कर लिया है तो इसके बाद क्या वजह है जो सरकार की ओर से इस विषय पर कोई निर्णय नही किया जा रहा। कार्मिकों ने सभी विनम्र निवेदनों, सोशल मीडिया, ट्विटर, पोस्ट कार्ड हर माध्यम से सरकार को अपनी समस्या से विगत काफी लंबे समय से अवगत कराया है। परंतु सरकार की उदासीनता कार्मिकों के गुस्से को बढाने का काम कर रही है। कार्मिकों से निवेदन है कि सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराएं और 7 नवम्बर चेतावनी रैली को सफल बनायें

प्रदेश महिला अध्यक्ष योगिता पन्त ने कहा कि अब कार्मिक निवेदन करते करते थक चुका है । सरकार के सभी प्रतिनिधियों चाहे विधायक हो या पंचायत प्रतिनिधि सभी ने आश्वासन दिए कई वादों के बाद भी कोई सकारात्मक परिणाम सामने नही आये। अब पुनः सरकार को इस विषय की गंभीरता का एहसास कराना होगा। मेरा सभी कार्मिकों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंच कर इस महारैली को सफल बनायें।

प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि हर चीज़ की एक सीमा होती है।अब पुरानी पेंशन के विषय पर उदासीनता असहनीय हो चुकी है। सरकार को जगाने के लिए पुनः कार्मिकों के एक विशाल और मजबूत प्रदर्शन की आवश्यकता है।क्योंकि जनतंत्र में सर गिने जाते हैं। अब नई पेंशन विहीनो से निवेदन है बिना किसी किंतु परंतु इस महारैली में अपनी प्रतिभागिता कर अपना भविष्य पुरानी पेंशन बहाली की मुहिम को मजबूती प्रदान कर

प्रदेश प्रेस सचिव डॉ कमलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि यह अचंभित करने वाली बात है कि सारी केबिनेट और मुख्यमंत्री जी के पुरानी पेंशन के पक्ष में होने के बावजूद पुरानी पेंशन का विषय पर कोई खास कार्यवाही होती नही दिख रही सम्भवतः सरकार इस मुद्दे को गौण आंक रही है। इसलिए प्रदेश के 80 हज़ार कार्मिकों से निवेदन है कि अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए सड़कों पर उतरने को तैयार हो जाएं। अधिक से अधिक संख्या में 7 नवंबर की महारैली को सफल बनाने की कृपा करें।

प्रदेश संयोजक मिलिन्द बिष्ट ने कहा कि अब यह सोचने का समय नही कि पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दा कौन हल करेगा। बल्कि अब समय है कि कार्मिक स्वयम सरकार को मजबूर कर दें कि पुरानी पेंशन पर कार्यवाही आवश्यक हो जाय। आइए सरकार को पुनः इस मुद्दे की गम्भीरता से अवगत कराएं। पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दा कितना अहम है।

Share74SendTweet47
Previous Post

कपकोट क्षेत्र में दो टूरिस्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत, 15 घायल

Next Post

मुनस्यारी-कौसानी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में 07 घायलो का किया रेस्क्यू’

Related Posts

उत्तराखंड

विकासखंड दशोली, नन्दानगर व जोशीमठ में चला ‘खेत बचाओ अभियान’

June 10, 2026
28
उत्तराखंड

आदि कैलाश ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व

June 10, 2026
5
उत्तराखंड

उत्तराखंड विद्युत विनियामक आयोग ने किया गलोगी लघु जलविद्युत परियोजना का निरीक्षण, आरएमयू कार्यों पर व्यक्त किया संतोष

June 10, 2026
14
उत्तराखंड

डोईवाला: स्वच्छता चौपाल में कूड़ा पृथक्करण के प्रति किया जागरूक

June 10, 2026
9
उत्तराखंड

डोईवाला: ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में किसानों ने सौंपा ज्ञापन

June 10, 2026
5
उत्तराखंड

आगामी चुनाव की मजबूत नींव है एसआईआर अभियान : तडियाल

June 10, 2026
14

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67696 shares
    Share 27078 Tweet 16924
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45781 shares
    Share 18312 Tweet 11445
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38058 shares
    Share 15223 Tweet 9515
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37446 shares
    Share 14978 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37332 shares
    Share 14933 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

विकासखंड दशोली, नन्दानगर व जोशीमठ में चला ‘खेत बचाओ अभियान’

June 10, 2026

आदि कैलाश ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व

June 10, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.