डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज, डोईवाला में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए प्रभारी प्राचार्य प्रो. संगीता बहुगुणा की अध्यक्षता में ओरिएंटेशन/इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रो. एन.के. नैथानी ने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी दी। डॉ. देवेश चंद्र ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. अनुराग भंडारी ने नई शिक्षा नीति, समर्थ पोर्टल, परीक्षा आवेदन प्रक्रिया तथा करियर काउंसिलिंग सेल के बारे में बताया।
डॉ. पुष्पा नेगी ने कला संकाय एवं डॉ. पूरन सिंह खाती ने विज्ञान संकाय के विषयों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य समारोह संयोजक डॉ. राकेश चंद्र जोशी ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड एवं अनुशासन संबंधी नियमों से अवगत कराया। डॉ. वल्लरी कुकरेती ने एनसीसी एवं उससे संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी।
वहीं, डॉ. वी.एस. पंवार ने समाजशास्त्र विषय, रोवर्स-रेंजर्स तथा एंटी रैगिंग के बारे में जानकारी दी। डॉ. शिवलाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), देवभूमि उद्यमिता एवं एंटी ड्रग्स अभियान की जानकारी दी। प्रो. कंचन सिंह ने भूगोल विषय में भविष्य की संभावनाओं तथा महाविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की सदस्य चंद्रकला ने छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी साझा की।
प्रभारी प्राचार्य प्रो. संगीता बहुगुणा ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन, धैर्य और ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. अंजली वर्मा, डॉ. पंकज पांडे, डॉ. संजीव नेगी, डॉ. पूनम पांडे, डॉ. पल्लवी मिश्रा, डॉ. पूनम भूषण, डॉ. पार्वती, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. डी.सी. मिश्रा, डॉ. अर्जुन रवि, डॉ. चंद्रावती, डॉ. संगीता सिंडोला, डॉ. संगीता रावत, सविता, शोभा, ममता, बृजमोहन, सुनील नेगी, छात्रसंघ अध्यक्ष अमित कुमार, यूआर मोहित डंगवाल सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।











