
डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी को देश के प्रतिष्ठित पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें आज 25 मई को प्रदान किया गया।
राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे समय से किए गए उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है।
भगत सिंह कोश्यारी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों में योगदान दिया। उन्हें एक सरल, स्पष्टवादी और जनसरोकारों से जुड़े नेता के रूप में जाना जाता है।
पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके कोश्यारी के सम्मान की घोषणा के बाद उत्तराखंड सहित पूरे देश में खुशी का माहौल है। समर्थकों और शुभचिंतकों ने इसे राज्य और देश के लिए गर्व का क्षण बताया है।











