डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिमलास ग्रांट में रविवार को पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दरपान बोरा और पूर्व प्रधान उमेद बोरा के नेतृत्व में निःस्वार्थ भाव से वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। सामाजिक कार्यकर्ता दरपान बोरा ने कहा कि देश और उत्तराखंड के हित में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वृक्षारोपण से न केवल हरियाली बढ़ती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ वातावरण मिलता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में वृक्षारोपण का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर पुनीत कुमार, प्रमोद बोरा, शेर सिंह, लाखीराम बिजलवान, अरविंद मथानी, नरेंद्र लोधी, रमेश पाल आदि मौजूद रहे।














