कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर पोलियो जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें जनता से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने की अपील की गयी।
मालवीय उद्यान से आयोजित रैली शुभारंभ नगर निगम के महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉo विजय सिंह ने किया। इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पोलियो एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जो बच्चो को विकलांग बना देती है। इससे बचने के लिए पोलियो खुराक पिलानी आवश्यक है। हमें इसके लिए जनता को जागरूक करना चाहिए।
इस अवसर पर रोटरी क्लब की अध्यक्ष रोo प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब ने सन् 1985 से पूरे विश्व से पोलियो उन्मूलन का जो बीड़ा उठाया था, उससे हमारा देश पोलियो मुक्त हुआ किन्तु अभी हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान में पोलियो के केस पाये जाते हैं, जिसके कारण हमें बहुत सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर को पोलियो वैक्सीन बनाने वाले जोन्स साल्क का जन्म दिवस है। जो हर वर्ष इस दिन विश्व पोलियो दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने समस्त जनता से अपील की कि वर्ष में पड़ने वाले पल्स पोलियो दिवस पर अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक अवश्य पिलाये।
इस रैली कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉo विजय सिंह, सचिव रोo वीना रावत, रोo डी पी सिंह, रोo विपिन बक्शी, रोo विजय कुमार माहेश्वरी, रोo धीरजधर बछुवाण, रोo गोपाल बंसल ने विचार व्यक्त किये।
पल्स पोलियो रैली के संयोजक गोपाल चन्द्र बंसल थे।
रैली मालवीय उद्यान से आरंभ होकर झण्डा चौक, स्टेशन रोड, उमानन्द बड़थ्वाल मार्ग, तीलू रौतेला चौक, नजीबाबाद रोड, पटेल मार्ग, गैरज रोड होते हुए वापस मालवीय उघान में समाप्त हुई।
रैली में मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, राजकीय कन्या इण्टर कालेज, राजकीय इण्टर कालेज, आर्य कन्या इण्टर कालेज, रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज जानकीनगर, जे.पी. इण्टर कालेज, बाल शिक्षा निकेतन व इन्ट्रेक्ट क्लब के लगभग 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया।विद्यार्थियों ने पल्स पोलियो उन्मूलन एवं बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के महत्व से संबंधित नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। बच्चों के जोशीले नारों से पूरा कोटद्वार नगर गूँज उठा।
रैली के दौरान रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और जन-जागरूकता के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।
रोटरी क्लब कोटद्वार का यह प्रयास समाज को पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य के प्रति जागरूक करने तथा प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक सुनिश्चित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को संदेश दिया गया कि पोलियो से बचाव के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे को निर्धारित समय पर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएँ और इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।
इस अवसर पर अध्यक्ष रोo प्रतिभा गुप्ता, रोo सचिव वीना रावत, कार्यक्रम संयोजक रोo गोपाल चन्द्र बंसल, रोo उपाध्यक्ष विजय कुमार, रोo डी पी सिंह, रो0 ऊषा अग्रवाल, रोo विपिन बक्शी, रोo विजय माहेश्वरी, रोo ऋषि ऐरन, रोo धीरजधर बछुवाण, रोo अशोक अग्रवाल, रोo कमल गुप्ता, रोo कुलदीप अग्रवाल, रोo गुरुबचन सिंह, रोo अवधेश अग्रवाल, रोo नरेश अग्रवाल, रेनु अग्रवाल, प्रवीण गोयल, वन्दना कण्डारी, अल्का सोनी, विजय लक्ष्मी, सविता खरक्वाल आदि अध्यापक एवं अध्यापिकाऐ व रोटरी क्लब सदस्य, इन्ट्रेक्ट सदस्य मौजूद रहे।














